जनसुनवाई में कलेक्टर का मानवीय चेहरा, 350 से ज्यादा शिकायतों पर हुआ एक्शन

0
7
Spread the love

फरियादी को पानी पिलाकर सुनी पीड़ा, मौके पर पेंशन स्वीकृत और समग्र

आईडी की समस्या का समाधान

कल्याणी पेंशन से लेकर संबल योजना तक, कई मामलों में तत्काल राहत

सड़क रिस्टोरेशन और खेतों के रास्तों से अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश

श्योपुर, 02 जून 2026  CrimeNationalNews 

जिला कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में कलेक्टर शीला दाहिमा का संवेदनशील और सक्रिय प्रशासनिक चेहरा देखने को मिला। जनसुनवाई में 350 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से कई मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि शेष मामलों में संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

फरियादी को पानी पिलाकर सुनी समस्या

जनसुनवाई के दौरान नामांतरण की समस्या लेकर पहुंचे जगदीश प्रसाद अग्रवाल की बात कलेक्टर शीला दाहिमा ने गंभीरता से सुनी। आवेदक की परेशानी समझते हुए उन्हें तसल्ली दी और बैठाकर पानी पिलाया। इसके बाद संबंधित अधिकारियों को प्लॉट नामांतरण प्रकरण का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए गए।

कलेक्ट्रेट में मौजूद लोगों ने इस मानवीय पहल की सराहना की।

दो महिलाओं को मिली कल्याणी पेंशन की सौगात

जनसुनवाई के दौरान ग्राम नयागांव ढोढपुर निवासी गुलाब बाई और जावदेश्वर निवासी शांति वाल्मिक के आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सामाजिक सुरक्षा कल्याणी पेंशन स्वीकृत करने की प्रक्रिया पूरी कराई गई।  CollectorSheelaDahima 

दोनों महिलाओं को पति की मृत्यु के बाद मिलने वाली पेंशन का लाभ दिलाने के लिए सामाजिक न्याय विभाग को तत्काल निर्देश दिए गए।  KalyaniPension

समग्र आईडी अपडेट, महिला को मिलेगा पेंशन लाभ

मानपुर निवासी पूजा आर्य ने समग्र आईडी में पति की मृत्यु के बाद भी वैवाहिक स्थिति अपडेट नहीं होने की शिकायत की। समस्या के कारण उन्हें कल्याणी पेंशन का लाभ नहीं मिल पा रहा था।

कलेक्टर के निर्देश पर ई-गवर्नेंस टीम ने मौके पर ही समग्र आईडी में आवश्यक संशोधन कर विधवा श्रेणी में अपडेट किया, जिससे अब महिला को प्रतिमाह 600 रुपये पेंशन का लाभ मिल सकेगा।

कमला केवट को संबल योजना का लाभ दिलाने के निर्देश

ग्राम खिरखिरी निवासी कमला केवट ने अपने पति उम्मेद सिंह केवट की सामान्य मृत्यु पर मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना के तहत अनुग्रह सहायता राशि की मांग की।

कलेक्टर शीला दाहिमा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्रता अनुसार दो लाख रुपये की सहायता राशि दिलाने की प्रक्रिया तत्काल पूरी की जाए। GoodGovernance

वार्ड 15 की टूटी सड़क पर सख्ती  MPNews 

जनसुनवाई में वार्ड 15 के पार्षद प्रतिनिधि महावीर सुमन ने जलावर्धन योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़क का रिस्टोरेशन नहीं होने की शिकायत दर्ज कराई।

इस पर कलेक्टर ने जल निगम अधिकारियों को फटकार लगाते हुए 8 दिन के भीतर सड़क पुनर्निर्माण कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए।

खेतों के रास्तों से हटेगा अतिक्रमण  SheopurNews 

ग्राम काठोदी निवासी सियाराम मीणा ने खेत तक जाने वाले रास्ते पर अतिक्रमण होने की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि रास्ता बंद होने से ट्रैक्टर और कृषि यंत्र खेत तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।

मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि खेतों के रास्तों पर हुए अतिक्रमण को तत्काल हटाया जाए और इस प्रकार के मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।  BreakingNews

अधिकारियों की मौजूदगी में हुई जनसुनवाई  BreakingNews

जनसुनवाई कार्यक्रम में सीईओ जिला पंचायत सौम्या आनंद, एसडीएम गगन सिंह मीणा, डिप्टी कलेक्टर संजय जैन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे और आवेदकों की समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया में शामिल हुए।

जनसुनवाई में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों को उम्मीद की किरण तब दिखाई दी जब कई मामलों में तत्काल राहत और समाधान देखने को मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here