मार्च-2027 तक श्योपुर पहुंचेगी ब्रॉडगेज ट्रेन, मानपुर पुल बारिश से पहले होगा शुरू

0
4
Spread the love

दिशा बैठक में सांसद शिवमंगल सिंह तोमर के सख्त निर्देश, बोले- “जिले के विकास के लिए सभी मिलकर करें काम”

श्योपुर श्योपुर, 22 मई 2026 

CrimeNationalNews श्योपुर जिले के विकास कार्यों को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में बड़े फैसले लिए गए। मुरैना-श्योपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद शिवमंगल सिंह तोमर ने अधिकारियों को साफ शब्दों में कहा कि विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और सभी विभाग समन्वय के साथ काम करें।

बैठक में सबसे बड़ी राहत की खबर श्योपुर रेलवे परियोजना को लेकर सामने आई। अधिकारियों ने बताया कि मार्च-2027 तक श्योपुर तक ब्रॉडगेज रेलवे ट्रैक का काम पूरा कर ट्रायल भी कर लिया जाएगा।

वीरपुर तक पूरा हुआ रेलवे ट्रैक, अब श्योपुर की बारी

रेलवे विभाग की समीक्षा के दौरान सांसद तोमर ने श्योपुर तक रेल लाइन का काम तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। उत्तर मध्य रेलवे के सहायक कार्यपालन यंत्री मनीष गर्ग ने जानकारी दी कि वीरपुर तक रेलवे ट्रैक तैयार हो चुका है और सफल ट्रायल भी हो गया है।

अब अगले चरण में श्योपुर तक रेलवे लाइन बिछाने का कार्य तेज गति से चल रहा है और मार्च-2027 तक इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

सांसद ने पुराने रेलवे स्टेशन से बर्धा बुजुर्ग स्थित नए स्टेशन तक सड़क निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश भी दिए।

बारिश से पहले शुरू होगा मानपुर पुल  MPNews

दिशा बैठक में ब्रिज कॉर्पोरेशन के अधिकारियों ने बताया कि मानपुर पुल का निर्माण कार्य वर्षाकाल शुरू होने से पहले पूरा कर लिया जाएगा।

इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज रोड पर जाटखेड़ा के पास निर्माणाधीन पुल दिसंबर तक पूरा होने की जानकारी दी गई।

चीता प्रोजेक्ट को मिलेगा बड़ा प्रमोशन  CheetahProject

सांसद तोमर ने कूनो नेशनल पार्क और चीता प्रोजेक्ट को लेकर भी अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में पर्यटन बढ़ाने के लिए बड़े स्तर पर प्रमोशन किया जाए और प्रमुख मार्गों सहित आसपास के जिलों में होर्डिंग लगाए जाएं।

उन्होंने सेसईपुरा से टिकटोली तक फोरलेन सड़क निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने को कहा। वहीं वन विभाग ने बताया कि चीता सफारी के लिए एप्को द्वारा डीपीआर तैयार की जा रही है।

14 लाख से ज्यादा पौधे लगाए जाएंगे  ShivmangalSinghTomar

वन विभाग ने बैठक में जानकारी दी कि इस वर्ष जिले में 1987 हेक्टेयर क्षेत्र में 14 लाख 65 हजार 615 पौधे लगाए जाएंगे। वहीं तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य 28 हजार 225 मानक बोरा तय किया गया है।

जल जीवन मिशन और स्कूल भवनों पर भी फोकस

सांसद ने सांदीपनि स्कूल भवनों का निर्माण जून तक पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही जर्जर स्कूल भवनों की मरम्मत और जल जीवन मिशन योजनाओं का जनप्रतिनिधियों के साथ सत्यापन कराने को कहा।  KunoNationalPark

सांसद देंगे टीबी मरीजों को 100 फूड बॉस्केट

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सांसद शिवमंगल सिंह तोमर ने 100 टीबी मरीजों को पोषण आहार के लिए फूड बॉस्केट उपलब्ध कराने की घोषणा की।

पीएम जनमन योजना में 61 सड़कों के प्रस्ताव

पीएमजीएसवाय अधिकारियों ने बताया कि पीएम जनमन योजना के तहत जिले में 61 नई सड़कों के प्रस्ताव भेजे गए हैं। प्रथम चरण में 57 सड़कें और द्वितीय चरण में 4 सड़कें प्रस्तावित की गई हैं।

कलेक्टर शीला दाहिमा ने दिए तेजी से काम पूरे करने के निर्देश

बैठक में शीला दाहिमा ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों को समय सीमा में पूरा किया जाए और नए प्रस्ताव सांसद कार्यालय को उपलब्ध कराए जाएं ताकि उच्च स्तर पर उन्हें स्वीकृति मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here