डीएम का बड़ा एक्शन: फिटनेस फेल बसें होंगी जब्त, खरीफ सीजन से पहले खाद सप्लाई पर भी फोकस
श्योपुर | CrimeNationalNews
श्योपुर जिले में अब अनफिट और नियम तोड़ने वाली यात्री बसों पर प्रशासन का शिकंजा कसने वाला है। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा बैठक में कलेक्टर शीला दाहिमा ने परिवहन विभाग को साफ निर्देश दिए कि जिले के सभी मार्गों पर चलने वाली यात्री बसों की नियमित फिटनेस जांच की जाए और नियमों का उल्लंघन करने वाली बसों को तुरंत जब्त किया जाए। Sheopur
बसों में गैस सिलेंडर और ज्वलनशील सामान पर रोक
कलेक्टर ने दो टूक कहा कि किसी भी यात्री बस में गैस सिलेंडर, डीजल, केमिकल या अन्य ज्वलनशील सामग्री का परिवहन नहीं होना चाहिए। इसके लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाने और दोषी वाहन संचालकों पर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। BusChecking
प्रशासन ने बसों में यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था, इमरजेंसी प्रबंध और मोटर व्हीकल एक्ट के नियमों की भी समीक्षा के निर्देश दिए हैं।
खरीफ सीजन से पहले खाद संकट रोकने की तैयारी
बैठक में खरीफ वर्ष 2026 की तैयारियों को लेकर भी बड़ा फोकस रहा। कलेक्टर ने कृषि विभाग को निर्देश दिए कि किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराया जाए। जिले में यूरिया, डीएपी, एसएसपी, एमओपी और एनपीके सहित कुल 63 हजार 156 मैट्रिक टन खाद की मांग के अनुरूप सप्लाई सुनिश्चित करने को कहा गया। FertilizerSupply
साथ ही ई-विकास प्रणाली के माध्यम से पारदर्शी और व्यवस्थित खाद वितरण करने के निर्देश दिए गए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
बारिश से पहले अलर्ट मोड में प्रशासन RoadSafety
डीएम ने वर्षाकाल से पहले नालों की सफाई, सड़कों की मरम्मत और जलमग्न होने वाली पुलियाओं पर चेतावनी संकेतक लगाने के निर्देश भी दिए। ग्रामीण क्षेत्रों में मुक्तिधाम तक पहुंच मार्ग दुरुस्त करने और सफाई व्यवस्था मजबूत करने पर भी जोर दिया गया। WaterConservation
गंगा दशहरा पर होंगे बड़े आयोजन
25 मई को गंगा दशहरा के अवसर पर जिलेभर में दीपदान, कलश यात्रा, जल स्त्रोत पूजन, वृक्ष पूजन और जल संरक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। रामेश्वर धाम त्रिवेणी संगम पर मुख्य कार्यक्रम होगा, जहां भव्य दीपदान और आरती का आयोजन किया जाएगा। प्रशासन ने घाटों की सजावट और जनभागीदारी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
