श्योपुर में तेज रफ्तार से चल रहा Census-2027 अभियान, गांव-गांव पहुंची टीम
श्योपुर 16 मई 2026 CrimeNationalNews
श्योपुर जिले में जनगणना-2027 का पहला चरण तेजी से अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रहा है। मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का कार्य अब 90 प्रतिशत से ज्यादा पूरा हो चुका है। प्रशासनिक मॉनिटरिंग और जमीनी अमले की सक्रियता के चलते श्योपुर जिले ने जनगणना कार्य में रफ्तार पकड़ ली है। SmartGovernance
कलेक्टर शीला दाहिमा के मार्गदर्शन और जिला जनगणना अधिकारी सौम्या आनंद के निर्देशन में जिलेभर में हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (HLB) स्तर पर युद्धस्तर पर काम जारी है। प्रशासन के मुताबिक जिले में बनाए गए 1379 एचएलबी में से 1245 का कार्य पूर्ण कर लिया गया है, जबकि शेष 134 ब्लॉकों का काम भी जल्द पूरा होने की बात कही जा रही है। Census2027
बड़ौदा ने मारी बाजी, सबसे पहले पूरा किया लक्ष्य
जनगणना अभियान में नगर परिषद बड़ौदा पूरे जिले में अव्वल साबित हुआ है। यहां बनाए गए सभी 36 एचएलबी में 100 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है। प्रशासन ने इसे टीमवर्क और बेहतर मॉनिटरिंग का परिणाम बताया है। MPAdministration
तहसीलवार प्रगति ने दिखाई प्रशासनिक रफ्तार BreakingNews
प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक—
- विजयपुर तहसील में 266 में से 238 एचएलबी पूर्ण
- नगर परिषद विजयपुर में 33 में से 29 पूर्ण
- वीरपुर तहसील में 178 में से 170 पूर्ण
- श्योपुर तहसील में 349 में से 316 पूर्ण
- नगरपालिका श्योपुर में 140 में से 133 पूर्ण
- बड़ौदा तहसील में 167 में से 160 पूर्ण
- कराहल तहसील में 210 में से 163 एचएलबी पूर्ण
इन आंकड़ों से साफ है कि जिला प्रशासन जनगणना अभियान को समय सीमा में पूरा करने के लिए पूरी ताकत झोंक चुका है। MadhyaPradeshNews
सुपरवाइजर मुदगल बने मिसाल
श्योपुर तहसील के सुपरवाइजर शिवकुमार मुदगल ने सबसे पहले अपने अधीन सभी एचएलबी का कार्य पूरा कर प्रशासनिक अमले के लिए मिसाल पेश की है। ग्राम सेमल्दा और नसीरपुरा में आवंटित चारों ब्लॉकों का कार्य पूरा कर नजरी नक्शा भी जमा करा दिया गया है।
प्रशासन का फोकस: “हर घर की सही गणना”
जनगणना-2027 को लेकर प्रशासन लगातार मॉनिटरिंग कर रहा है ताकि किसी भी परिवार या मकान का रिकॉर्ड छूट न सके। अधिकारियों का कहना है कि यह डेटा आने वाले वर्षों की सरकारी योजनाओं और विकास की दिशा तय करेगा।
