राजस्व अफसरों पर डीएम सख्त, कहा- “100% निराकरण करो, वरना होगी कार्रवाई”

0
3
Spread the love

अदालत से गायब रहने वालों पर गिरेगी गाज, बारिश से पहले जलभराव रोकने के निर्देश

श्योपुर  14 मई 2026

  CrimeNationalNews  श्योपुर कलेक्ट्रेट में आयोजित राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर Sheela Dahima ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि अब राजस्व प्रकरणों में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी। जिन अधिकारियों को न्यायालयीन कार्य सौंपे गए हैं, वे रोजाना अदालत में बैठकर शत-प्रतिशत प्रकरणों का निराकरण करें। बिना अनुमति कोर्ट से गायब रहने पर डायज-नॉन जैसी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में अपर कलेक्टर Rupesh Upadhyay, एसडीएम गगन सिंह मीणा, बीएस श्रीवास्तव, अभिषेक मिश्रा सहित सभी तहसीलदार और नायब तहसीलदार मौजूद रहे।

नामांतरण-बंटवारे में फिसड्डी निकला कराहल

समीक्षा के दौरान सामने आया कि अविवादित नामांतरण प्रकरणों में कराहल का प्रदर्शन सबसे कमजोर रहा, जहां केवल 31 प्रतिशत निराकरण हुआ। वहीं पाण्डोला वृत्त 61 प्रतिशत के साथ सबसे आगे रहा।

अविवादित बंटवारा मामलों में भी कराहल महज 18 प्रतिशत निराकरण के साथ पिछड़ा मिला, जबकि पहेला वृत्त ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया।  RevenueDepartment

सीमांकन प्रकरणों में श्योपुर, अगरा, गसवानी, मानपुर, प्रेमसर और पाण्डोला में 100 प्रतिशत निराकरण दर्ज किया गया।

“बारिश से पहले जल निकासी दुरुस्त करो”

कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून से पहले अपने-अपने क्षेत्रों का दौरा कर जलभराव वाले स्थान चिन्हित करें और पंचायतों के साथ मिलकर नालों की सफाई तथा पानी निकासी की मजबूत व्यवस्था सुनिश्चित करें।

बड़ौदा में चल रहे नाला निर्माण कार्य को तेज गति से पूरा करने और अतिरिक्त संसाधन लगाने के भी निर्देश दिए गए।  CollectorSheelaDahima 

फार्मर रजिस्ट्री और मंदिर भूमि पर भी फोकस  MPNews

बैठक में डीएम ने कहा कि किसानों की फार्मर रजिस्ट्री का कार्य शत-प्रतिशत पूरा किया जाए। साथ ही “टैम्पल रिकॉर्ड पोर्टल” पर दर्ज आपत्तियों का भी तत्काल निराकरण करने को कहा गया।

यह पोर्टल मंदिरों की जमीन संबंधी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराने के लिए बनाया गया है, जहां आम नागरिक भी आपत्ति या सुझाव दर्ज कर सकते हैं। RajswaVibhag

अब न्यायालयीन और गैर-न्यायालयीन काम अलग

शासन के नए आदेश के तहत राजस्व अधिकारियों का कार्य विभाजन कर दिया गया है। अब तहसीलदार और नायब तहसीलदार अलग-अलग जिम्मेदारियां संभालेंगे। FarmerRegistry

  • मनीषा मिश्रा को तहसीलदार न्यायालय श्योपुर की जिम्मेदारी
  • टीएस लकड़ा को मानपुर राजस्व न्यायालय
  • दर्शनलाल बौद्ध को श्योपुर क्षेत्र का कार्यपालिक मजिस्ट्रेट
  • सुरेश राठौर को बड़ौदा तहसील न्यायालय
  • रोशनी शेख को कराहल राजस्व न्यायालय  BreakingNews
  • रजनी बघेल को विजयपुर न्यायालय का दायित्व
  • वीरेन्द्र सिंह बघेल को वीरपुर तहसील न्यायालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रशासनिक सिस्टम में बड़ा बदलाव FloodManagement

राजस्व मामलों के त्वरित निराकरण और लॉ एंड ऑर्डर को अलग-अलग संभालने के लिए यह नई व्यवस्था लागू की गई है। प्रशासन का दावा है कि इससे कोर्ट मामलों की पेंडेंसी कम होगी और जनता को तेज न्याय मिल सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here