कलेक्टर ने दिखाई हरी झंडी, एलईडी वाहन गांव-गांव पहुंचाएगा जनगणना का संदेश
श्योपुर 08 मई 2026 CrimeNationalNews
श्योपुर जिले में जनगणना-2027 को लेकर प्रशासन अब पूरी तरह एक्टिव मोड में नजर आ रहा है। कलेक्ट्रेट परिसर से कलेक्टर शीला दाहिमा ने जनगणना जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अब यह एलईडी प्रचार वाहन जिले के गांव-गांव और प्रमुख चौराहों तक पहुंचकर लोगों को जनगणना के प्रति जागरूक करेगा। BreakingNews
कार्यक्रम के दौरान डिप्टी कलेक्टर संजय जैन, प्रभारी जिला योजना अधिकारी गिर्राज शर्मा, राकेश निगम सहित कई अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। JanGanana
प्रभारी जिला योजना अधिकारी गिर्राज शर्मा ने बताया कि 1 मई से 30 मई तक जिले में मकानों के सूचीकरण और गणना का कार्य चल रहा है। इसी अभियान को सफल बनाने के लिए एलईडी प्रचार वाहन के जरिए जनगणना-2027 से जुड़ी वीडियो क्लिप और जरूरी संदेश लोगों तक पहुंचाए जाएंगे।
प्रशासन का फोकस साफ है—हर घर तक सही जानकारी पहुंचे और कोई भी परिवार जनगणना से छूटे नहीं। Census2027
