बड़ौदा में एक्शन मोड में कलेक्टर, बाढ़ राहत से लेकर अस्पताल तक की हकीकत जांची

0
4
Spread the love

नाले साफ होंगे, बनेंगी 3 नई पुलियाएं

श्योपुर  दिनांक 7 मई 2026 | Crime National News

मानसून से पहले श्योपुर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। कलेक्टर शीला दाहिमा ने गुरुवार को नगर परिषद बड़ौदा पहुंचकर बाढ़ राहत तैयारियों, जनकल्याण योजनाओं और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत परखते हुए अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई।

कलेक्टर ने नगर परिषद बड़ौदा में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान बाढ़ राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों का बिंदुवार जायजा लिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति न बने, इसके लिए पहले से सभी इंतजाम पूरे कर लिए जाएं। साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा करते हुए लंबित मामलों में तेजी लाने के निर्देश दिए।  BreakingNews

इसके बाद कलेक्टर शीला दाहिमा ने बड़ौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं, दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की स्थिति देखी गई। अस्पताल प्रबंधन को स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की चेतावनी भी दी गई।  AdministrationAction

मानसून से पहले बड़ौदा में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में दिखाई दिया। कलेक्टर शीला दाहिमा ने नगर परिषद बड़ौदा में अधिकारियों की बैठक लेकर साफ शब्दों में कहा कि सभी अधिकारी सेल्फ मोटिवेशन के साथ काम करें और शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं।

कलेक्टर ने बड़ौदा शहर में बारिश के दौरान जलभराव की समस्या को गंभीरता से लेते हुए मुख्य नालों की बारिश से पहले सफाई, गहरीकरण और चौड़ीकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समय रहते तैयारी पूरी नहीं हुई तो जिम्मेदारी तय होगी।

बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य और हितग्राही मूलक योजनाओं की भी समीक्षा की गई। आंगनबाड़ी भवनों के अधूरे निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करने और जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत प्राचीन कुओं, बावड़ियों और जल संरचनाओं के संरक्षण के निर्देश भी दिए गए।

बारिश के मौसम को देखते हुए कलेक्टर ने बड़ौदा क्षेत्र के प्रमुख नालों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पानी निकासी की व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल सफाई कार्य तेज करने के निर्देश दिए, ताकि बारिश के दौरान शहर में जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो BarodaNews 

प्रशासनिक सख्ती के बीच कलेक्टर का यह दौरा साफ संकेत दे रहा है कि इस बार बारिश और बाढ़ से निपटने के लिए प्रशासन पहले से तैयारी में जुट गया है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।  nhttp://MonsoonPreparation

नालों पर पहुंचीं कलेक्टर, मौके पर दिए निर्देश

बैठक के बाद कलेक्टर शीला दाहिमा अधिकारियों के साथ सीधे बड़ौदा के मुख्य नालों का निरीक्षण करने पहुंचीं।
भट्टा महाराज के पास स्थित पुलिया, अस्पताल क्षेत्र और रतोदन दरवाजे के नालों की स्थिति देखकर अधिकारियों को तेजी से निर्माण और सफाई कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने साफ कहा कि बारिश आने से पहले आबादी वाले क्षेत्रों में पानी निकासी की मजबूत व्यवस्था सुनिश्चित होनी चाहिए।

बड़ौदा में बनेंगी 3 नई पुलियाएं

बड़ी खबर यह भी रही कि एमपीआरडीसी द्वारा बड़ौदा में तीन नई पुलियाओं का निर्माण कराया जाएगा।
बीएसएनएल टावर, थाना क्षेत्र और भट्टा महाराज के पास बनने वाली इन पुलियाओं के लिए प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है और टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

करीब 2 करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से बनने वाली ये पुलियाएं वर्षाकाल में पानी निकासी को सुगम बनाएंगी और जलभराव की समस्या को काफी हद तक कम करेंगी।

अस्पताल का भी किया निरीक्षण

कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ौदा पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत भी परखी।
उन्होंने मरीजों से चर्चा कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली और डॉक्टरों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान ओपीडी, दवा वितरण कक्ष, लैब और प्रसूति वार्ड का भी जायजा लिया गया।

Crime National News Analysis

हर साल बारिश में जलभराव और अव्यवस्थाओं से जूझने वाले बड़ौदा में इस बार प्रशासन पहले से सक्रिय नजर आ रहा है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या अधिकारियों के निरीक्षण के बाद जमीनी स्तर पर व्यवस्थाएं सुधरेंगी या फिर हर साल की तरह बारिश आने के बाद ही सिस्टम जागेगा?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here