4 साल से न्याय के लिए भटक रहा फरियादी: चोरी का मामला दबाने का आरोप, पुलिस पर लेन-देन की गंभीर शिकायत

0
3
Spread the love

श्योपुर, 23 अप्रैल 2026 

CrimeNationalNews मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले से पुलिस कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला गंभीर मामला सामने आया है। ग्राम जावदेश्वर निवासी फरियादी बंटी मीणा ने पुलिस पर चोरी का मामला दबाने और लेन-देन कर कार्रवाई नहीं करने के आरोप लगाए हैं।

प्रार्थी बंटी मीणा


🚨 2022 की घटना, 2026 तक नहीं मिला न्याय

फरियादी बंटी मीणा के अनुसार, 21 सितंबर 2022 की रात उसकी झोपड़ी से नगद 44 हजार रुपये, सोने का मंगलसूत्र, कपड़े, मोबाइल और गेहूं चोरी कर लिया गया।

घटना में जावदेश्वर और डाबरसा गांव के कई लोगों के नाम सामने आए, जिन पर चोरी का आरोप है।


मारपीट का केस दर्ज, चोरी गायब!”

फरियादी का आरोप है कि मानपुर थाना पुलिस ने उसी घटना में मारपीट का मामला तो दर्ज किया, लेकिन चोरी की रिपोर्ट जानबूझकर दर्ज नहीं की।

👉 पिछले 4 साल में फरियादी—

  • ग्रामीणों ने पंच नामा भी दिया 
  • कई बार पुलिस थाना गया
  • पुलिस अधीक्षक को आवेदन दिए
  • जनसुनवाई में शिकायत की
  • CM हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई

इसके बावजूद आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। SheopurNews


पुलिस पर लेन-देन और दबाव के आरोप

फरियादी ने आरोप लगाया कि कुछ पुलिसकर्मियों ने पैसे लेकर मामला रफा-दफा कर दिया और उसे कहा—
“सामान भूल जाओ, कुछ नहीं होगा।”

साथ ही शिकायत करने पर धमकी मिलने की बात भी सामने आई है।  PoliceAction 


 एसपी को रजिस्टर्ड शिकायत, SDOP के सामने बयान

फरियादी ने पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार अग्रवाल को रजिस्टर्ड डाक से शिकायत भेजी है।

👉 21 अप्रैल 2026 को SDOP राजीव कुमार के सामने बयान भी दर्ज हो चुके हैं, लेकिन अभी तक कार्रवाई का इंतजार है।  JusticeDelayed


 बड़ा सवाल: क्या मिलेगी न्याय या चलेगी मनमानी?

अब सबसे बड़ा सवाल—  CrimeNews 
क्या पुलिस कप्तान थानों में मनमानी करने वाले जिम्मेदारों पर कार्रवाई करेंगे?
या फिर फरियादी यूं ही न्याय के लिए भटकता रहेगा?


 निष्कर्ष

यह मामला सिर्फ एक चोरी का नहीं, बल्कि सिस्टम में भरोसे की परीक्षा बन चुका है।
अगर आरोप सही हैं, तो यह कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल है।


#SheopurNews #CrimeNews #PoliceAction #JusticeDelayed #MPNews #CrimeNationalNews

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here