श्योपुर, 20 अप्रैल 2026
CrimeNationalNews बारिश और खराब मौसम से प्रभावित किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब उपार्जन केंद्रों पर 50 प्रतिशत तक चमक विहीन (लस्टर लॉस) गेहूं भी समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा। केंद्र सरकार ने राज्य के अनुरोध पर गेहूं खरीदी के मानकों में अहम ढील दी है, जिससे अधिक से अधिक किसानों को योजना का लाभ मिल सके।
Agriculture नई गाइडलाइन के मुताबिक सिकुड़े और टूटे दानों की सीमा बढ़ाकर 10 प्रतिशत कर दी गई है, जबकि क्षतिग्रस्त और आंशिक क्षतिग्रस्त दानों को मिलाकर अधिकतम 6 प्रतिशत तक की छूट दी गई है। यह फैसला रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए लागू किया गया है।
Rabi2026 खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के निर्देशों के अनुसार, 50% तक लस्टर लॉस और 10% तक टूटे दानों वाले गेहूं पर भी किसानों को पूरा समर्थन मूल्य मिलेगा। यानी अब 2625 रुपये प्रति क्विंटल (राज्य बोनस सहित) का भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा।
MPNews प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि ऐसे गेहूं के बोरों पर “Z” मार्का लगाकर अलग से स्टैकिंग की जाएगी और इसकी पूरी जानकारी पोर्टल पर दर्ज की जाएगी, ताकि पारदर्शिता बनी रहे। MSP
सरकार के इस फैसले से जिले के हजारों किसानों को सीधा फायदा मिलने की उम्मीद है, जिनकी फसल इस बार मौसम की मार से प्रभावित हुई है। WheatProcurement
