-
👉 “मीडिया की जिम्मेदारी बड़ी, कलेक्टर का साफ संदेश”
-
👉 “लापरवाही पर एक्शन तय, दाहिमा ने दिए सख्त संकेत”
-
👉 “मीडिया से संवाद में कलेक्टर का बड़ा विजन”
श्योपुर, 13 अप्रैल 2026
CrimeNationalNews श्योपुर की नवागत कलेक्टर शीला दाहिमा ने मीडिया से सीधे संवाद करते हुए साफ कहा कि समाज को दिशा देने में मीडिया की भूमिका बेहद अहम है, लेकिन इसके साथ जिम्मेदारी भी उतनी ही बड़ी है।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में उन्होंने प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधियों से खुलकर चर्चा की और जिले के विकास को लेकर अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं।
SheopurNews मीडिया से बोलीं— सकारात्मक भूमिका निभाएं
MediaRole कलेक्टर दाहिमा ने कहा—
👉 इंटरनेट के दौर में सूचना तेजी से फैलती है
👉 ऐसे में मीडिया की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है
👉 शासन की योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने में सहयोग करें
👉 जहां कमी है, उसे उजागर करें ताकि सुधार हो सके
MPNews बड़े प्रोजेक्ट्स पर फोकस
कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि जिले में चल रहे प्रमुख प्रोजेक्ट—
- 👉 रेलवे प्रोजेक्ट
- 👉 एनएच-552
- 👉 चेटीखेड़ा परियोजना
- 👉 मूंझरी बांध
- 👉 पेयजल योजनाएं
👉 को समय सीमा में पूरा करने के लिए सख्त प्रयास किए जाएंगे
आम आदमी पहली प्राथमिकता
SheelaDahima उन्होंने कहा—
👉 “आम नागरिक को योजनाओं का लाभ मिलना ही प्रशासन का लक्ष्य है”
👉 खास फोकस रहेगा—
- स्वास्थ्य
- शिक्षा
- महिला एवं बाल विकास
- ग्रामीण विकास
- राजस्व विभाग
HindiNews लापरवाही पर जीरो टॉलरेंस
पत्रकारों के सवालों के जवाब में कलेक्टर ने सख्त चेतावनी दी—
👉 अधिकारी-कर्मचारी समय पर दफ्तर पहुंचे
👉 मैदानी अमला (शिक्षक, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य, पंचायत) जिम्मेदारी निभाए
👉 लापरवाही पर सीधी और कड़ी कार्रवाई होगी
शहर की समस्याओं पर भी एक्शन प्लान
👉 स्वास्थ्य सेवाएं सुधारेंगी
👉 शिक्षा व्यवस्था मजबूत होगी
👉 पीडीएस वितरण पर निगरानी
👉 ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था में सुधार
बैठक में ये रहे मौजूद Development
- सीईओ जिला पंचायत सौम्या आनंद
- अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय
- सहायक जनसंपर्क अधिकारी अवंतिका श्रीवास्तव
- प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधि
