श्योपुर, 11 अप्रैल 2026 | Crime National News
CrimeNationalNews जिले को नई प्रशासनिक कमान मिल गई है। वर्ष 2015 बैच की आईएएस अधिकारी शीला दाहिमा ने शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर श्योपुर कलेक्टर का पदभार ग्रहण कर लिया। उनके आगमन के साथ ही जिले में प्रशासनिक कार्यों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। IAS
NewCollector पदभार ग्रहण के दौरान सीईओ जिला पंचायत सौम्या आनंद, एसडीएम गगन सिंह मीणा, कराहल एसडीएम बीएस श्रीवास्तव, डिप्टी कलेक्टर संजय जैन और विजय शाक्य, तहसीलदार मनीषा मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने बुके भेंट कर नई कलेक्टर का स्वागत किया।
अनुभव का मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड Administration
BreakingNews शीला दाहिमा इससे पहले बैतूल में सीईओ जिला पंचायत, भोपाल में राज्य शिक्षा केन्द्र में अपर संचालक, माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल में एडिशनल सेक्रेटरी और सहकारिता विभाग भोपाल में उप सचिव जैसे अहम पदों पर सेवाएं दे चुकी हैं।SheopurNews
राज्य शासन के आदेश के तहत श्योपुर में उनकी पदस्थापना की गई है। उनके कार्यभार संभालते ही जिले में विकास कार्यों और प्रशासनिक व्यवस्था को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
