आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को पद से किया गया पृथक, गंभीर आरोपों के चलते कार्रवाई

0
8
Spread the love

श्योपुर, 01 अप्रैल 2026

Anganwadi  महिला एवं बाल विकास विभाग की कराहल परियोजना अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र बांकुरी-ए की कार्यकर्ता श्रीमती साधना शर्मा को पद से पृथक कर दिया गया है।

परियोजना अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, संबंधित कार्यकर्ता लंबे समय से अपने कर्तव्यों से अनुपस्थित थीं। उन्हें 23 जनवरी 2026 एवं 24 फरवरी 2026 को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए, किन्तु उनके द्वारा कोई जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया।

MurderCase इसके अतिरिक्त, उनके विरुद्ध पुलिस थाना कराहल में अपराध क्रमांक 217/25 के तहत मामला दर्ज है, जो कि उनके शिक्षक पति की हत्या से जुड़े प्रकरण से संबंधित बताया जा रहा है।

PoliceCase  विभागीय निर्देशों के पालन में तथा एसडीएम कराहल के अनुमोदन के बाद, उक्त कार्यकर्ता के खिलाफ पद से पृथक करने की कार्रवाई की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here