मलेरिया पर अलर्ट: खितरपाल में जागरूकता बैठक, मच्छरों पर वार का अभियान तेज

0
3
Spread the love

पानी जमा न होने दें, बुखार को हल्के में न लें” – स्वास्थ्य विभाग की सख्त सलाह

श्योपुर  दिनांक 25 मार्च 2026

श्योपुर। श्योपुर जिले के खितरपाल गांव में मलेरिया नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जमीनी स्तर पर मोर्चा संभाल लिया है। कलेक्टर अर्पित वर्मा के मार्गदर्शन और जिला मलेरिया अधिकारी डॉ एसएन बिंदल के निर्देशन में समुदाय बैठक आयोजित कर ग्रामीणों को मलेरिया से बचाव के उपाय बताए गए।

घर-आसपास पानी जमा हुआ तो बढ़ेगा खतरा”

बैठक में एमटीएस साहिब कुरैशी ने साफ चेतावनी दी कि घर और आसपास कहीं भी पानी जमा न होने दें, क्योंकि यही मच्छरों के पनपने की सबसे बड़ी वजह है। मच्छरदानी के नियमित उपयोग और शाम के समय नीम की पत्तियों का धुआं करने की सलाह भी दी गई।

हर बुखार को समझें गंभीर

स्वास्थ्य टीम ने बताया कि कोई भी बुखार मलेरिया का संकेत हो सकता है, इसलिए लापरवाही न करें। बुखार आते ही तुरंत खून की जांच कराना जरूरी है, ताकि समय पर उपचार मिल सके

जमीनी अमला रहा मौजूद

कार्यक्रम में बीसीएम कमल किशोर, जितेन्द्र शाक्य सहित आशा सुपरवाइजर और आशा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही, जिन्होंने घर-घर जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

स्वास्थ्य विभाग का साफ संदेश है—सावधानी ही मलेरिया से बचाव का सबसे बड़ा हथियार है।

#SheopurNews #MalariaAwareness #HealthAlert #MPNews #CrimeNationalNews

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here