कलेक्टर का सड़क निरीक्षण, खराब सड़कों पर सख्त निर्देश

0
3
Spread the love

पीएम जनमन योजना से कॉलोनी-महाराजपुरा नई सड़क को मंजूरी

श्योपुर  दिनांक: 23 मार्च 2026

श्योपुर।  RoadInspection श्योपुर जिले में सड़कों की हालत सुधारने के लिए कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा एक्शन मोड में नजर आए। बड़ौदा क्षेत्र में पीएमजीएसवाय के तहत बनी सड़कों का निरीक्षण कर उन्होंने खराब हिस्सों के तत्काल संधारण के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक सतेन्द्र चौहान और तहसीलदार सुरेश राठौर सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

इन सड़कों का किया निरीक्षण

MPDevelopment कलेक्टर ने रतोदन-महाराजपुरा, रतोदन-कलोनी, बड़ौदा-कुंहाजापुर से बागल्दा और केरका-सरजूपुरा मार्ग का मौके पर निरीक्षण किया। महाराजपुरा रोड पर गड्ढे मिलने पर तत्काल मरम्मत के निर्देश दिए गए, जबकि बागल्दा और केरका-सरजूपुरा मार्ग पर बीटी कार्य से संधारण कराने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने बताया कि कुछ सड़कों की गारंटी अवधि समाप्त हो चुकी है, जिसके चलते टेंडर प्रक्रिया जारी है, जबकि अन्य सड़कों का संधारण अवधि के भीतर रखरखाव किया जा रहा है।

54 लाख से बनेगी नई सड़क

  Infrastructure पीएम जनमन योजना के तहत कॉलोनी से महाराजपुरा तक 1.3 किलोमीटर लंबी नई सड़क को मंजूरी दी गई है। यह सड़क करीब 54.73 लाख रुपये की लागत से बनाई जाएगी, जिससे क्षेत्रीय आवागमन में बड़ा सुधार होगा।

PMGSY अच्छी सड़कों की भी ली रिपोर्ट

  MPDevelopment  रतोदन-कलोनी और रतोदन-महाराजपुरा मार्ग को संधारित और अच्छी स्थिति में बताया गया, जिनकी मेंटेनेंस अवधि 2030 तक है।

प्रशासन ने साफ किया है कि खराब सड़कों को लेकर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और समय पर सुधार कार्य सुनिश्चित किया जाएगा।


#CrimeNationalNews

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here