जल गंगा संवर्धन अभियान पर मुख्यमंत्री सख्त, कलेक्टरों को दिए सख्त निर्देश — 31 मार्च से शुरू होगा बड़ा अभियान

0
5
Spread the love

श्योपुर, 05 मार्च 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी कलेक्टरों को निर्देश देते हुए कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान का प्रभावी और परिणाममुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। यह राज्यव्यापी अभियान 31 मार्च से शुरू होगा, जिसके तहत जल संरक्षण और पर्यावरण बचाने के लिए बड़े स्तर पर काम किया जाएगा। CrimeNationalNews

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अभियान पर्यावरण संरक्षण और जल संवर्धन की दिशा में प्रदेश की महत्वपूर्ण पहल है। इसके तहत प्रदेशभर में लगभग एक करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

#JalGangaAbhiyan

जल संरक्षण के कार्यों पर रहेगा विशेष फोकस

अभियान के तहत खेत तालाब, तालाब निर्माण, कूप रिचार्ज और रेन वाटर हार्वेस्टिंग जैसे जल संरक्षण कार्यों को बड़े पैमाने पर शामिल करने के निर्देश दिए गए। साथ ही वन क्षेत्रों में स्टॉप डैम और चेक डैम निर्माण कर जल संग्रहण को मजबूत बनाने पर भी जोर दिया गया।

MohanYadav

मुख्यमंत्री ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि प्लास्टिक के उपयोग को कम कर कपड़े के थैले और कांच की बोतलों का उपयोग बढ़ाया जाए, जिससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिल सके।

WaterConservation

नहरों की सफाई और मॉनिटरिंग के निर्देश

SheopurNews

अSheopurNewsभियान के दौरान नहरों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं, ताकि जल प्रवाह सुचारू रहे और सिंचाई व्यवस्था मजबूत हो सके।

MadhyaPradeshNews

“संकल्प से समाधान” कार्यक्रम की भी समीक्षा

वीसी के दौरान मुख्यमंत्री ने “संकल्प से समाधान” कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए इसकी रोजाना मॉनिटरिंग की जाए।

EnvironmentProtection

श्योपुर एनआईसी कक्ष में अधिकारी रहे मौजूद

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान एनआईसी कक्ष श्योपुर में कलेक्टर अर्पित वर्मा, डीएफओ कूनो आर थिरूकुराल, डिप्टी कलेक्टर विजय शाक्य, सीईओ जनपद श्योपुर एसएस भटनागर, कराहल सीईओ राकेश शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


जल गंगा संवर्धन अभियान, Mohan Yadav Jal Ganga Abhiyan, MP Water Conservation Campaign, Madhya Pradesh Plantation Drive, Sheopur News

#JalGangaAbhiyan #MohanYadav #WaterConservation #MadhyaPradeshNews #SheopurNews #EnvironmentProtection #CrimeNationalNews

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here