श्योपुर दिनांक: 16 फरवरी 2026
जिला प्रशासन की नई पहल से पारदर्शिता बढ़ेगी, आमजन दर्ज करा सकेंगे आपत्ति
श्योपुर। श्योपुर जिला प्रशासन ने पारदर्शिता की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए मंदिरों की भूमि से संबंधित जानकारी आम नागरिकों के लिए ऑनलाइन उपलब्ध करा दी है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देश पर यह व्यवस्था लागू की गई है, जिससे अब कोई भी नागरिक मंदिरों की जमीन का रिकॉर्ड घर बैठे देख सकेगा।
ई-दक्ष केन्द्र के प्रशिक्षक दीपक कुशवाह ने बताया कि जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नागरिक यह जानकारी प्राप्त कर सकते हैं कि संबंधित मंदिर की भूमि किसके नाम दर्ज है और उसका राजस्व रिकॉर्ड क्या है।
लिंक – sheopur.nic.in
पोर्टल की प्रमुख सुविधाएं
-
मंदिरों की भूमि का रिकॉर्ड सार्वजनिक रूप से उपलब्ध
-
पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा
-
“Raise Objection” विकल्प के माध्यम से ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने की सुविधा
-
नागरिक सीधे सुझाव या शिकायत दर्ज कर सकेंगे
-
भूमि संबंधी जानकारी अब डिजिटल रूप में सुलभ
जनभागीदारी को मिलेगा बल
प्रशासन का मानना है कि इस पहल से धार्मिक संपत्तियों के प्रबंधन में पारदर्शिता आएगी और आमजन की भागीदारी मजबूत होगी। यदि किसी नागरिक को रिकॉर्ड में कोई तथ्यात्मक त्रुटि या आपत्ति दिखाई देती है, तो वह निर्धारित विकल्प के माध्यम से अपनी बात ऑनलाइन दर्ज करा सकता है।
जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि आवश्यकता अनुसार पोर्टल का अवलोकन करें और सही जानकारी उपलब्ध कराने में सहयोग करें।
#SheopurNews #TempleLandRecord #DigitalTransparency #MPNews #Egovernance #CrimeNationalNews
