दिनांक 7/1/26
टोंक के देवरी गांव में जमीन से खजाना मिलने की खबर महज एक ठगी की साजिश निकली. ‘तत्काल अघोरी महाराज’ बनने वाले मुकेश मीणा ने लोगों को ठगने के लिए जयपुर से पुरानी हांडी खरीदकर उसमें 5 किलो नकली सोना दबाया था.
टोंक जिले के देवरी गांव में 3 जनवरी को दौरान जमीन से धातु की एक हांडी मिली. लोग उस जगह पर खजाना होने की बात कहने लगे. ये बात जब फैली तो अच्छी खासी भीड़ जमा हो गई. पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंचा. और पूरे मामले की जांच की तो पता चला कि यहां कोई खजाना नहीं था. बल्कि मासूम लोगों को ठगने की एक झूठी कहानी तैयार की गई है. इस केस में मुकेश मीणा उर्फ अघोरी बाबा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मुकेश ने ही जयपुर से हांडी मंगवाई थी और उसमें नकली सोने की ईंटें रखीं थी फिर उसे जमीन में दबा दिया और लोगों को ठगने की योजना बनाई थी.
केसे बना पूरा मामला ?
3 जनवरी को ग्राम पंचायत सीदड़ा क्षेत्र में खुदाई के दौरान जब बड़ी हांडी मिली थी. इलाके में खजाने की चर्चा फैल गई थी. शुरुआती पूछताछ में मुकेश की भूमिका संदिग्ध लगी. लेकिन उसने अपनी भूमिका से इनकार किया लेकिन पुलिस रिमांड के दौरान सख्ती से पूछताछ करने पर उसने पूरी साजिश कबूल कर ली.

जयपुर से खरीदी थी पुरानी हांडी
पुलिस के अनुसार, मुकेश पहले जयपुर जिले के चाकसू में इसी तरह की ठगी कर चुका था, जिसमें करीब पांच लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई थी. इसके बाद उसने अपने गांव के पास देवरी के चरागाह क्षेत्र को अगला निशाना बनाया.
क्या रहा पूरा मामला
टोंक जिले के देवरी गांव में 3 जनवरी को दौरान जमीन से धातु की एक हांडी मिली. लोग उस जगह पर खजाना होने की बात कहने लगे. ये बात जब फैली तो अच्छी खासी भीड़ जमा हो गई. पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंचा.इस बीच ग्रामीणों ने सोसल मिडिया पर लाइव चला दिया और जे सी बी बुल्डोजर मंगवाया गया और खुदाई शुरू हुई थोड़ी खुदाई में चप्पल मिलने से मर्डर कर बॉडी गाढने का केस लगा फिर करीब 22 मिनिट खुदाई के बाद हांड़ी निकली जिसे सोसल मिडिया पर साफ देखा गया की गाँव की भीड़ उसे लूटती नजर आई है जिससे समूचे चेत्र में सनसनी फेल गई
पूरे मामले की जांच की तो पता चला कि यहां कोई खजाना नहीं था. बल्कि मासूम लोगों को ठगने की एक झूठी कहानी तैयार की गई है. इस केस में मुकेश मीणा उर्फ अघोरी बाबा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मुकेश ने ही जयपुर से हांडी मंगवाई थी और उसमें नकली सोने की ईंटें रखीं थी फिर उसे जमीन में दबा दिया और लोगों को ठगने की योजना बनाई थी.
प्राप्त सोर्श गूगल Tonk handi case,tonktonk
social share
google news
