श्योपुर, 1 दिसम्बर 2025
म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के दिशा-निर्देशों के तहत 13 दिसंबर 2025 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत की सफल तैयारी को लेकर जिला न्यायालय श्योपुर में न्यायाधीशगण व पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक एडीआर भवन, जिला न्यायालय परिसर में अतिरिक्त न्यायाधीश/प्रभारी अधिकारी नेशनल लोक अदालत श्रीमान लीलाधर सोलंकी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
बैठक में नेशनल लोक अदालत में अधिकतम मामलों के निराकरण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। विशेष रूप से विद्युत अधिनियम 138, एनआई एक्ट (चेक बाउंस), क्लेम केस, पारिवारिक प्रकरण तथा अन्य राजीनामा योग्य मामलों को प्राथमिकता से लोक अदालत में निपटाने पर जोर दिया गया।
अध्यक्षता कर रहे अतिरिक्त न्यायाधीश श्री लीलाधर सोलंकी ने उपस्थित थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि—
लोक अदालत का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए,
न्यायालय से जारी नोटिसों की तामीली निर्धारित समय-सीमा में संबंधित पक्षकारों तक सुनिश्चित की जाए।
बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित
माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिविसेप्रा: श्योपुर श्रीमान कपिल मेहता
कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश श्रीमान संजय गोयल
प्रथम एडीजे सुश्री प्रतिष्ठा अवस्थी
तृतीय एडीजे श्रीमती बबीता हौरा शर्मा
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुश्री संध्या मरावी
सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती वर्षा सूर्यवंशी मजूमदार
न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी – श्री अमोघ अग्रवाल, श्रीमती मनदीप कौर सेहमी, सुश्री पूर्वी राय, श्री परवेज आलम
पुलिस विभाग से उपस्थिति
डीएसपी पी.एन. गोयल
एसडीओपी राजीव कुमार गुप्ता
थाना प्रभारी – यासमीन खान (कराहल), अनुराधा सिंह (महिला थाना), महेंद्र धाकड़ (बरगवां), पप्पू सिंह यादव (मानपुर), राहुल रघुवंशी (आवदा), सत्यम सिंह गुर्जर (बड़ौदा), एस.के. तोमर (देहात)
बैठक के दौरान अधिकारियों ने आगामी नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने हेतु समन्वित रूप से कार्य करने का संकल्प लिया। जिला न्यायालय प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि इस बार बड़ी संख्या में प्रकरणों का निपटारा कर नागरिकों को शीघ्र न्याय उपलब्ध कराया जाएगा।
