श्योपुर, 21 नवंबर 2025
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत श्योपुर जिले में तेज़ी से कार्य प्रगति पर है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पित वर्मा के नेतृत्व और सतत मॉनीटरिंग में बीएलओ द्वारा गणना पत्रक वितरण, भरवाने और बीएलओ एप पर डिजिटलाईजेशन का कार्य युद्धस्तर पर जारी है।
जिले के तीन बीएलओ — प्रमोद प्रजापति, कैलाश महावर एवं ओमप्रकाश धाकड़ ने अपने-अपने मतदान केंद्रों पर शत प्रतिशत डिजिटलाईजेशन कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।
✔ बीएलओ उपलब्धियां
-
भाग संख्या 203 बागवानी — विजयपुर
बीएलओ: प्रमोद प्रजापति
कुल मतदाता: 120
➤ सभी के गणना पत्रक भरकर पूरी तरह डिजिटलाईज्ड -
भाग संख्या 189 फरारा — विजयपुर
बीएलओ:ओमप्रकाश धाकड़
कुल मतदाता: 566
➤ सभी मतदाताओं का विवरण सफलतापूर्वक ऑनलाइन -
भाग संख्या 123 सूंडी — श्योपुर
बीएलओ: कैलाश महावर
कुल मतदाता: 213
➤ 100% डेटा बीएलओ एप पर अपडेट
कलेक्टर वर्मा ने बीएलओ की इस उत्कृष्ट एवं समयबद्ध कार्यशैली की सराहना की है।
जिले में अब तक कुल 06 बीएलओ द्वारा शत-प्रतिशत डिजिटलाईजेशन कार्य पूर्ण किया जा चुका है।
यह उपलब्धि निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप श्योपुर जिले की प्रतिबद्धता और दक्षता को दर्शाती है।
