श्योपुर, 20 नवंबर 2025
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार जिले में एसआईआर (Special Intensive Revision) कार्य को प्राथमिकता से पूर्ण करने के लिए 22 नवंबर को विशेष ग्रामसभाओं का आयोजन किया जा रहा है।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सौम्या आनंद ने जनपद पंचायतों के सीईओ को निर्देश दिए कि सभी ग्रामों में ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक और पटवारी ग्रामवासियों को सूचित कर समस्त जानकारी एकत्रित कर बीएलओ को प्रदान करें। साथ ही ग्रामों में मुनादी कर प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए।
बीएलओ द्वारा डोर टू डोर संपर्क के माध्यम से एसआईआर कार्य पूरा किया जा रहा है और विशेष ग्रामसभाओं के आयोजन से इस प्रक्रिया को और तेज़ किया जाएगा।
