श्योपुर: आंकाक्षी विकासखण्ड कार्यक्रम में 15 हेल्थ एटीएम लगाने को मिली स्वीकृति

0
36
Spread the love

श्योपुर, 20 नवंबर 2025
श्योपुर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए आंकाक्षी विकासखण्ड कार्यक्रम अंतर्गत नीति आयोग ने 15 स्थानों पर हेल्थ एटीएम लगाने की मंजूरी दी है। इस पहल में कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा की सक्रिय भागीदारी रही, और इसके लिए लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई।

नीति आयोग की वीसी में कलेक्टर ने हेल्थ एटीएम की स्थापना और क्रियान्वयन पर विस्तृत प्रस्तुति दी। स्वीकृति के अनुसार, श्योपुर, कराहल और विजयपुर में प्रत्येक विकासखण्ड में 5-5 हेल्थ एटीएम लगाए जाएंगे।

हेल्थ एटीएम की विशेषताएं

  • 50 से अधिक स्वास्थ्य जांचें एक ही स्थान पर संभव

  • जांचों में शामिल: रक्तचाप, ऑक्सीजन संतृप्ति, ईसीजी, मधुमेह, बॉडी मास इंडेक्स, लिपिड प्रोफाइल, मानसिक स्वास्थ्य आंकलन आदि

  • यह स्वचालित टचस्क्रीन कियोस्क है, जो 24×7 स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करता है

  • तुरंत स्वास्थ्य रिपोर्ट और परामर्श उपलब्ध

कलेक्टर अर्पित वर्मा ने कहा कि हेल्थ एटीएम से जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार होगा और नागरिकों में स्वास्थ्य जागरूकता भी बढ़ेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here