श्योपुर, 20 नवंबर 2025
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सौम्या आनंद ने जनपद पंचायत कार्यालय श्योपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न शाखाओं का अवलोकन कर रिकार्ड को व्यवस्थित एवं अद्यतन रूप से संधारित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीईओ जनपद एस.एस. भटनागर भी उपस्थित रहे।
सीईओ सौम्या आनंद ने सभी शाखाओं में जांच के दौरान स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यालय में केवल रनिंग फाइलें ही रखी जाएं तथा पुराने रिकार्ड को सूचीबद्ध कर रिकॉर्ड रूम में व्यवस्थित रूप से सुरक्षित रखा जाए।
इसके साथ ही उन्होंने—
-
कार्यालय परिसर में साफ-सफाई व पुताई कराने,
-
प्रांगण स्थित शौचालय की स्वच्छता और पानी व्यवस्था सुनिश्चित करने,
-
कार्यालय में अनुपस्थित सूचना का अधिकार अधिनियम का पटल तैयार कराने
के निर्देश दिए।
अंत में उन्होंने जनपद पंचायत के अंतर्गत संचालित जनहितेषी व ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं का समयसीमा में पालन करते हुए पात्र हितग्राहियों को लाभ पहुंचाने के निर्देश भी दिए।
