गुरू नानक जयंती पर गुरूद्वारा पहुंचे कलेक्टर, मत्था टेका और लिया आशीर्वाद

0
54
Spread the love

श्योपुर, 05 नवंबर 2025
गुरू नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व के अवसर पर कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा श्योपुर स्थित श्री गुरू नानक देव जी गुरूद्वारा पहुंचे। उन्होंने सिख परंपरा के अनुसार मत्था टेका, दर्शन किए और लंगर प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर धर्मगुरू सोहन सिंह जी सहित गुरूद्वारे के अन्य सेवादार उपस्थित रहे। कलेक्टर अर्पित वर्मा ने सभी को गुरू नानक जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कहा कि गुरू नानक देव जी के उपदेश समाज में भाईचारा, सत्य और सेवा भाव का संदेश देते हैं।

समाज के धर्मगुरू एवं सेवादारों ने कलेक्टर का पीला अंगवस्त्र पहनाकर सम्मान किया और उनके आगमन पर आभार व्यक्त किया।

✍️ Crime National News – Sheopur Bureau

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here