श्योपुर, 15 अक्टूबर 2025
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देश पर कृषि विभाग की टीम ने बड़ौदा क्षेत्र में उर्वरक विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान मैसर्स धाकड़ कृषि सेवा केन्द्र, बड़ौदा और मंगल कृषि क्लिनिक, बड़ौदा से खाद के तीन नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए।
निरीक्षण के दौरान दुकानों पर भाव सूची और स्टॉक प्रदर्शन नहीं मिलने पर विभाग ने नोटिस भी जारी किया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई तय है।
इसी क्रम में वीरपुर और रघुनाथपुर क्षेत्र में भी सात निजी बीज विक्रेताओं से नमूने लिए गए हैं।
निरीक्षण दल में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी शरद रघुवंशी और कृषि विस्तार अधिकारी मौजूद रहे।
👉 कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे खाद या बीज खरीदते समय रसीद अवश्य लें और केवल लाइसेंसधारी विक्रेताओं से ही सामग्री खरीदें।
