मा. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का श्योपुर दौरा आज लाडली बहनों को मिलेगी 29वीं किस्त, करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास

0
90
Spread the love

श्योपुर, 11 अक्टूबर 2025
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार 12 अक्टूबर को श्योपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री का दोपहर 1 बजे वीर सावरकर स्टेडियम श्योपुर स्थित हेलीपेड पर आगमन होगा, जहां स्वागत उपरांत वे श्योपुर शहर की ओर प्रस्थान करेंगे।

मुख्यमंत्री का भाजपा कार्यालय पर दोपहर 1.10 से 1.20 बजे तक स्वागत किया जाएगा। इसके बाद 1.20 बजे से 2.30 बजे तक जन अभिवादन रोड शो निकलेगा, जो भाजपा कार्यालय से जय स्तंभ, गुलम्बर, मैन चौराहा, पुल दरवाजा, बड़ौदा रोड होते हुए मेला ग्राउंड तक पहुंचेगा।

दोपहर 2.35 बजे मेला ग्राउंड में मंचीय कार्यक्रम आरंभ होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की 29वीं किस्त प्रदेशभर की बहनों के खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित करेंगे। साथ ही, श्योपुर जिले में कई विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।

मुख्यमंत्री का उद्बोधन और हितग्राही लाभ वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। इसके उपरांत सायं 4.05 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मेला ग्राउंड से हेलीपैड के लिए रवाना होंगे और ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here