राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत 25 कलस्टर का लक्ष्य, प्रत्येक बीआरसी को मिलेगी 1 लाख की सहायता
✍️ Crime National News Desk
श्योपुर, 06 अक्टूबर 2025
राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन योजना अंतर्गत श्योपुर जिले को 25 कलस्टर का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इन कलस्टरों में 17 बायो इनपुट रिसोर्स सेंटर (BRC) स्थापित किए जाएंगे। बीआरसी की स्थापना के लिए परियोजना संचालक आत्मा (कृषि विभाग) द्वारा 15 अक्टूबर तक इच्छुक एनजीओ, एफपीओ, पंजीकृत गौशालाएं तथा अन्य पंजीकृत संस्थाओं से प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं।
इच्छुक संस्थाएं अपने प्रस्ताव परियोजना संचालक आत्मा कार्यालय, श्योपुर में जमा कर सकती हैं।
प्रत्येक बीआरसी को योजना के तहत 1-1 लाख रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी, जो दो किस्तों (50-50 हजार रुपये) में वितरित की जाएगी।
बीआरसी का उद्देश्य प्राकृतिक खेती के लिए आवश्यक जैविक आदान (बायो इनपुट) तैयार कर किसानों को उपलब्ध कराना है। ऐसे किसान जो स्वयं जैविक आदान तैयार नहीं कर सकते, उन्हें यह सामग्री उचित मूल्य पर विक्रय की जाएगी।
जैविक सामग्री तैयार करने के लिए आवश्यक कच्चा माल — पौधों पर आधारित बायोमास, गोबर, गौमूत्र आदि स्थानीय स्तर पर या निकटवर्ती गौशालाओं से अनुबंध के माध्यम से प्राप्त किया जा सकेगा।
बीआरसी किसानों को प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने हेतु जैविक संसाधन उपलब्ध कराएंगे।
📞 संपर्क हेतु:
-
राजेन्द्र मीणा, विकासखण्ड तकनीकी प्रबंधक, श्योपुर — 9993488863
-
कैलाश सिंह जाटव, विकासखण्ड तकनीकी प्रबंधक, कराहल — 9009698082
-
भूपेन्द्र सिंह धाकड़, विकासखण्ड तकनीकी प्रबंधक, विजयपुर — 9098512619
