कलारना में जेंडर समानता पर कार्यक्रम आयोजित

0
35
Spread the love


श्योपुर, 02 अक्टूबर 2025

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के मार्गदर्शन में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत ग्राम कलारना में आंगनवाड़ी केंद्र पर जेंडर समानता एवं पीसी-पीएनडीटी एक्ट पर चर्चा के साथ जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर रिशु सुमन सहायक संचालक महिला बाल विकास विभाग, सुषमा सोनी परियोजना अधिकारी, लल्लन प्रसाद जेंडर स्पेशलिस्ट, सरपंच राम राज आदिवासी, सचिव लक्ष्मी नारायण राठौर एवं आर.एस. कंसाना सुपरवाइजर स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

सहायक संचालक रिशु सुमन ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि स्वस्थ बेटी और स्वस्थ मां ही अपने परिवार को सशक्त बना सकते हैं। बच्चों के प्रति बढ़ रहे अपराध को कम करने के लिए माता-पिता को अपने बच्चों का ध्यान रखना चाहिए, उनसे दोस्ताना व्यवहार रखते हुए यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके साथ कोई अप्रिय घटना तो नहीं हुई। यही सतर्कता गलत नियत वाले व्यक्ति से बच्चों को सुरक्षित रखने में मदद करती है। माता-पिता और समाज को चाहिए कि लड़का-लड़की के बीच किसी भी प्रकार का भेदभाव न करें और लिंग चयन का प्रतिषेध करें।

इस अवसर पर नवजात बालिकाओं को हेल्थ बेबी केयर किट भेंट की गई तथा केक काटकर बालिकाओं का जन्मदिवस मनाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here