पंचायत एवं नगरीय निकायों की मतदाता सूची पुनरीक्षण हेतु आदेश जारी
श्योपुर, 29 अगस्त 2025
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पित वर्मा ने त्रिस्तरीय पंचायतों एवं नगरीय निकायों की फोटोयुक्त मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रीकरण एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है।
जारी आदेश के अनुसार –
-
जनपद पंचायत श्योपुर, कराहल एवं विजयपुर के लिए संबंधित अनुविभागीय अधिकारी रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा तहसीलदार सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी होंगे।
-
संपूर्ण जिले के लिए अपर कलेक्टर को अपीलीय अधिकारी नियुक्त किया गया है।
नगरीय निकायों के लिए व्यवस्था इस प्रकार रहेगी –
-
नगरपालिका परिषद श्योपुर : रजिस्ट्रीकरण अधिकारी – अनुविभागीय अधिकारी श्योपुर, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी – तहसीलदार श्योपुर।
-
नगरपरिषद विजयपुर : रजिस्ट्रीकरण अधिकारी – तहसीलदार विजयपुर, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी – नायब तहसीलदार विजयपुर।
-
नगरपरिषद बडौदा : रजिस्ट्रीकरण अधिकारी – तहसीलदार बडौदा, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी – नायब तहसीलदार बडौदा।
साथ ही अपीलीय अधिकारियों की नियुक्ति भी की गई है।
-
नगरपालिका परिषद श्योपुर के लिए अपर कलेक्टर,
-
नगरपरिषद विजयपुर के लिए अनुविभागीय अधिकारी विजयपुर,
-
तथा नगरपरिषद बडौदा के लिए अनुविभागीय अधिकारी श्योपुर अपीलीय अधिकारी रहेंगे।
इन नियुक्तियों के साथ मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को समयसीमा में और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने पर बल दिया गया है।
