राष्ट्रीय खेल दिवस पर होगा विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन

0
39
Spread the love

मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस 29 अगस्त पर ली जाएगी फिट इंडिया की शपथ

श्योपुर, 28 अगस्त 2025
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के मार्गदर्शन में मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस 29 अगस्त को आयोजित राष्ट्रीय खेल दिवस पर जिलेभर में विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन होगा। इस अवसर पर सुबह 7 बजे ढ़ेंगदा खेल परिसर में मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर फिट इंडिया की शपथ दिलाई जाएगी।

खेल अधिकारी अरुण सिंह चौहान ने जानकारी दी कि शासन के निर्देशानुसार 29 से 31 अगस्त तक जिले में खेल दिवस के उपलक्ष्य में विविध खेल प्रतियोगिताएं एवं कार्यक्रम आयोजित होंगे।

29 अगस्त

  • सुबह 8 बजे से ढ़ेंगदा खेल परिसर में 50 मीटर दौड़, चम्मच रेस, मैराथन, रिले दौड़, 300 मीटर स्पीडवॉक और 1 किमी पैदल चाल प्रतियोगिता।

  • शाम 5 बजे पीएमश्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय के खेल मैदान में हॉकी एवं फुटबॉल प्रतियोगिताएं।

30 अगस्त

  • दोपहर 12 बजे सीएम राइज विद्यालय श्योपुर में शतरंज प्रतियोगिता

  • शाम 5 बजे देहात थाना खेल मैदान एवं पीएमश्री महाविद्यालय इंडोर हॉल में खो-खो, कबड्डी, रस्सीकूद व टेबल टेनिस प्रतियोगिताएं।

  • वीर सावरकर स्टेडियम में दोपहर 12 बजे क्रिकेट मैच

31 अगस्त

  • दोपहर 12 बजे पीएमश्री महाविद्यालय खेल मैदान में पिट्ठू खेल

  • शाम 5 बजे इंडोर हॉल में रस्साकसी प्रतियोगिता।

  • समापन अवसर पर जिले के अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों का सम्मान किया जाएगा।


👉 यह आयोजन जिले में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने और युवाओं को स्वस्थ एवं फिट जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here