आगामी त्यौहारों को लेकर श्योपुर में शांति समिति की बैठक सम्पन्न

0
52
Spread the love

त्यौहारों पर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं के व्यापक इंतजाम के निर्देश

श्योपुर, 20 अगस्त
जिले में आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से मनाने के लिए कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई।

बैठक में एडिशनल एसपी प्रवीण भूरिया, एसडीएम गगन मीणा, विधायक विजयपुर मुकेश मल्होत्रा, नगरपालिका अध्यक्ष रेनु सुजीत गर्ग, भाजपा जिला अध्यक्ष शशांक भूषण, कांग्रेस जिला अध्यक्ष मांगीलाल फौजी, पूर्व विधायक दुर्गालाल विजय एवं बृजराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कैलाश नारायण गुप्ता, अध्यक्ष गणेश संस्थान रामस्वरूप गर्ग, जिला संयोजक बजरंग दल कुलदीप सिसौदिया, विश्व हिन्दू परिषद से विष्णु कुमार गर्ग, बोहरा समाज के धर्मगुरु, मिथलेश तोमर, ओम राठौर, कुंजबिहारी सर्राफ, दिनेश दुबोलिया, साबिर, अनवर रंगरेज, अध्यक्ष वक्फ कमेटी काजी असद उल्ला, शिशुपाल मीणा, सुमित सिहल, बुन्दु खां, हनीफ भाई, अब्दुल लतीफ, मोहम्मद चीनी कुरैशी, जयदीप तोमर, जैन समाज से सुरेश जैन, अखिलेश भदौरिया, कृष्णकांत उपाध्याय, हाफिज आदिल, बृजेश बंसल, डिप्टी कलेक्टर संजय जैन, एसडीओपी राजीव गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में निर्णय लिया गया कि भगवान गणेश की स्थापना हेतु लगने वाले पंडालों में ध्वनि विस्तारक यंत्र शासन के मानकों के अनुरूप ही उपयोग किए जाएं तथा रात 10 बजे के बाद ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग न किया जाए।

अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय ने निर्देश दिए कि 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी पर विभिन्न स्थानों पर गणेश प्रतिमाओं की स्थापना होगी और 6 सितंबर को अनंत चतुर्दशी तक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। 2 सितंबर को तेजा जी मेले, 3 सितंबर को डोल ग्यारस, 4-5 सितंबर को ईद मिलाद उन नबी और 6 सितंबर को गणेश प्रतिमा विसर्जन सहित सभी पर्वों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। डोल ग्यारस पर लगभग 45 विमान निकलेंगे जिनके मार्गों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। बंजारा डैम पर एसडीआरएफ टीम तैनात रहेगी और स्वयंसेवकों को पहचान-पत्र जारी किए जाएंगे।

एडिशनल एसपी प्रवीण भूरिया ने बताया कि सभी पर्वों एवं जुलूसों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। डोल ग्यारस के प्रत्येक विमान के साथ दो पुलिसकर्मी रहेंगे तथा मंदिर समितियों से स्वयंसेवकों की सूची लेकर पास जारी किए जाएंगे। जल झूलनी एकादश के दिन बंजारा डैम पर होमगार्ड की टीम भी मौजूद रहेगी।

बैठक में निर्णय लिया गया कि त्यौहारों के मद्देनजर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, खुली नालियों पर जाल लगाने, सड़कों के गड्ढे भरने तथा चल समारोह मार्गों पर विशेष सतर्कता बरती जाएगी।

आगामी त्यौहार एवं तिथियां

  • पर्यूषण पर्व : 20 अगस्त से 6 सितंबर

  • गणेश चतुर्थी : 27 अगस्त

  • तेजा जी मेला : 2 सितंबर

  • डोल ग्यारस : 3 सितंबर

  • ईद मिलाद उन नबी : बोहरा समाज – 4 सितंबर, मुस्लिम समाज – 5 सितंबर

  • अनंत चतुर्दशी : 6 सितंबर

  • नवदुर्गा महोत्सव : 23 सितंबर से 1 अक्टूबर

  • दशहरा : 2 अक्टूबर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here