नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला करेंगे ध्वजारोहण कलेक्टर-एसपी ने स्वतंत्रता दिवस परेड की फाइनल रिहर्सल का किया अवलोकन

0
128
Spread the love

श्योपुर, 13 अगस्त 2025
स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन 15 अगस्त को वीर सावरकर स्टेडियम, श्योपुर में होगा। मुख्य अतिथि नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री एवं श्योपुर जिले के प्रभारी मंत्री  राकेश शुक्ला प्रातः 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे।

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा और पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन की मौजूदगी में बुधवार को समारोह की फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल संपन्न हुई। इसमें मुख्य अतिथि के आगमन, ध्वजारोहण, परेड सलामी, कमांडर परिचय और मुख्य अतिथि के उद्बोधन सहित सभी औपचारिकताओं का अभ्यास किया गया। साथ ही, कार्यक्रम की तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

कलेक्टर वर्मा ने बताया कि ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान, राष्ट्रीय सलामी और राष्ट्रधुन होगी। मुख्य अतिथि परेड का निरीक्षण करेंगे, इसके बाद स्वतंत्रता दिवस परेड और मार्च पास्ट का आयोजन होगा। समारोह के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का प्रदेशवासियों के नाम संदेश बिग स्क्रीन के माध्यम से लाइव प्रसारित किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा।

रिहर्सल के दौरान अपर कलेक्टर  रूपेश उपाध्याय, एडिशनल एसपी  प्रवीण भूरिया, एसडीएम श्योपुर  गगन मीणा, डिप्टी कलेक्टर  संजय जैन,  बीएस श्रीवास्तव, एसडीओपी राजीव गुप्ता, सीएमओ राधेरमण यादव, तहसीलदार श्रीमती मनीषा मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

रायपुरा में मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंत्री राकेश शुक्ला ग्राम रायपुरा स्थित शासकीय हाईस्कूल में मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम में शामिल होंगे और स्कूली बच्चों के साथ बैठकर भोजन करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here