बटाईदारों को न जोड़ा जाए बिजली चोरी मामलों में: सांसद तोमर 📍 मानपुर में नया विद्युत उपकेंद्र प्रस्तावित

0
59
Spread the love


श्योपुर, 11 मई 2025

क्षेत्रीय सांसद  शिवमंगल सिंह तोमर ने विद्युत विभाग को निर्देश दिए हैं कि बिजली चोरी के मामलों में बटाईदारों को शामिल न किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि ट्यूबवेल का बिजली बिल बकाया है, तो उसकी वसूली नियमानुसार भूमि स्वामियों से की जाए, न कि बटाई पर खेती करने वाले किसानों से।

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित एमपीईबी की समीक्षा बैठक में तोमर ने मानपुर में नवीन विद्युत उपकेंद्र का प्रस्ताव शीघ्र तैयार करने के भी निर्देश दिए। इस बैठक में कलेक्टर अर्पित वर्मा, विधायक  बाबू जण्डेल, मुकेश मल्होत्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गुड्डी बाई आदिवासी, भाजपा जिलाध्यक्ष  शंशाक भूषण, सीईओ जिला पंचायत अतेन्द्र सिंह गुर्जर सहित विद्युत विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

सांसद तोमर ने निर्देश दिए कि ट्यूबवेल पंपों का सर्वे कर विद्युत लोड के अनुसार उपभोक्ताओं को बिल दिया जाए। साथ ही, सेसईपुरा के बड़ा सहराना क्षेत्र में डीपी शिफ्टिंग कराई जाए और विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत दर्ज प्रकरणों की सूची उन्हें उपलब्ध कराई जाए।

 आरडीएसएस योजना के तहत कार्य प्रगति पर
अधिकारियों ने बताया कि आरडीएसएस योजना के प्रथम चरण में हिरनीखेड़ा, पच्चीपुरा और खैरघटा में विद्युत उपकेंद्र बनकर तैयार हो चुके हैं, जबकि मेखड़ी और सलापुरा में निर्माण कार्य जारी है। इसके अलावा चकासन, कनापुर, बड़ौदा, गढ़ी व जाटखेड़ा में अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं और सोईकला, आवदा, रतोदन व विजयपुर में ट्रांसफारमर की क्षमता बढ़ाई गई है।

योजना के द्वितीय चरण में सायपुरा, जाखदा जागीर, श्रीपुरा, बुढेरा, रानीपुरा, मेवाड़ा, रायपुरा, बरोली, करिरिया, बावड़ी मंदिर जावदेश्वर, आमल्दा, ढीमचौतरा, ओछापुरा व ककरधा में नवीन उपकेंद्र स्वीकृत किए गए हैं। साथ ही 24 गांवों में अतिरिक्त ट्रांसफारमर और 18 गांवों में ट्रांसफारमर क्षमता वृद्धि के कार्य किए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here