पीएम किसान सम्मान निधि की 19वी किस्त का वितरण 24 को कृषि विज्ञान केन्द्र बडौदा में होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम

0
153
Spread the love

श्योपुर, 23 फरवरी 2025
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत वर्ष में कुल 6 हजार रूपए की राशि तीन समान किश्तो में प्रदान की जाती है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किश्त का वितरण प्रधानमंत्री  नरेंन्द्र मोदी द्वारा आज 24 फरवरी 2025 भागलपुर (बिहार) में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से किया जायेगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम कृषि विज्ञान केन्द्र बडौदा में आज 24 फरवरी को दोपहर 01 बजे से आयोजित किया जायेगा।
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, एवं तहसीलदारों को जिला, ब्लॉक एवं पंयाचत स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कार्यक्रम का प्रसारण करने के निर्देश दिये हैं। 19वीं किश्त वितरण को किसान सम्मान समारोह के रूप में मनाया जा रहा है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here