Sunday, June 8, 2025

ब्लॉक कॉलोनी से शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी के सूने घर से चोरी के मामले का पर्दाफाश

Spread the love

 

 आरोपी ने अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए सूने घर की दिन में रैंकी कर दिया था घटना को अंजाम

 शातिर चोर से चोरी का मशरुका 386035/- नगद, सोने के जेवर कीमती 4 लाख रूपये, मौबाइल कीमती 40000/- चांदी के सिक्के 25000/- रू. कुल मशरुका करीबन 08 लाख 50 हजार रूपये का मशरुका बरामद

 आरोपी के विरूध्द कोटा में भी नकबजनी व चोरी के अपराध पंजीबध्द है

 चोरी करने के बाद सीसीटीव्ही कैमरो की DVR खोल कर ले गया था शातिर चोर

 पुलिस टीम व्दारा शहर मे करीबन 30-35 स्थानो पर लगे सीसीटीव्ही कैमरो की फुटेज का बारीकी से अवलोकन कर शातिर चोर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की

दिनाँक 03 फरवरी 2025

श्योपुर पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के कुशल निर्देशन, अति० पुलिस अधीक्षक सतेन्द्र सिंह तोमर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी श्योपुर राजीव कुमार गुप्ता की मॉनिटरिंग में कोतवाली पुलिस टीम को बडी सफलता हाथ लगी है जहाँ कोतवाली पुलिस टीम ने ब्लॉक कॉलोनी में शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी के सूने घर मे चोरी करने वाले शातिर नकबजन को गिरफ्तार कर चोरी गया माल बरामद किया है।

घटना दिनांक 13.01.2025 को फरियादी दिनेश कुमार बंसल पुत्र स्व. दुर्गाप्रसाद बंसल उम्र 49 साल निवासी ब्लक कॉलोनी श्योपुर ने थाना आकर रिपोर्ट किया कि मैं दिनांक 09.01.25 को अपने परिवार सहित धार्मिक प्रोग्राम में शामिल होने गोबर्धन मथुरा (उ.प्र.) गया था दिनांक 12.01.2025 को परिवार के साथ वापस घर पर आया तो घर का ताला टूटा हुआ था । कोई अज्ञात चोर मेरे घर का ताला तोडकर घर मे रखे नगदी 18 लाख रूपये व डेढ किलो चाँदी कुल कीमती करीबन 19 लाख 50 हजार रूपये चोरी कर ले गया है। जिस पर से थाना कोतवाली पर अपराध क्र. 12/2025 धारा 331 (4), 305ए बीएनएस का कायम किया गया

पुलिस ने  सक्रियता दिखाते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा घटना की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात चोर व माल बरामदगी हेतु टीआई कोतवाली निरीक्षक सतीश कुमार दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम व्दारा घटनास्थल पर जाकर निरीक्षण किया गया। अज्ञात चोर अपनी पहचान छुपाने के लिए फरियादी के घर मे लगे सीसीटीव्ही कैमरो की DVR खोल कर ले गया था। फरियादी के घर के आसपास व शहर मे मुख्य आवागमन के स्थानो पर लगे सीसीटीव्ही कैमरो का अवलोकन किया गया। दिनांक 11-12/01/202- रात्रि मे घना कोहरा होने से सीसीटीव्ही कैमरो की VISIBILITY काफी कम थी।

पुलिस टीम व्दारा तमाम विषम परिस्थितियो के उपरांत भी निरंतर सीसीटीव्ही कैमरो की बारीकी से  माँनीटिरिंग की गई। घटना दिनांक की रात्रि 03.00 बजे करीबन फरियादी के पडौस मे लगे सीसीटीव्ही कैमरो मे फरियादी के घर सामने दीवाल पर एक परछाई दिखाई दी जिसमे एक संदिग्ध व्यक्ति गेट पर चढकर घर के अंदर कूदता हुआ दिखा। पुलिस टीम व्दारा उक्त परछाई को फॉलोअप कर आसपास कॉलोनी में लगे सीसीटीव्ही फुटेज का अवलोकन किया गया। टीम व्दारा घटना दिनांक से एक दिन पूर्व के सीसीटीव्ही कैमरो का अवलोकन कर संदिग्ध आरोपी को चिन्हित किया गया। शातिर चोर ने पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए घटना कारित करते समय 05 घंटे तक मौबाइल को FLIGHT MODE पर डाल लिया था । जिससे उसकी लोकेशन व डाटा को ट्रैस नही किया जा सके। तदुपरांत भी पुलिस टीम ने साईबर सेल व मुखविर तंत्र की मदद से दिनांक 02.02.2025 को आरोपी चमन उर्फ चीनू चौरसिया पुत्र लक्ष्मीनारायण चौरसिया उम्र 21 साल निवासी ब्राहम्ण पाडा श्योपुर व उसके भाई अंकुश पुत्र लक्ष्मीनारायण चौरसिया निवासी ब्राहम्ण पाडा श्योपुर को गिरफ्तार किया गया है।

बरामद माल बरामद किया

– शातिर चोर से चोरी का मशरुका 386035/- नगद, सोने के जेवर कीमती 4 लाख रूपये, मौबाइल कीमती 40000/- चांदी के सिक्के 25000/- रू. कुल मशरुका करीबन 08 लाख 50 हजार रूपये का मशरुका बरामद किया गया है 

सराहनीय भूमिका – निरी. सतीश कुमार दुबे, निरी. दिनेश सिंह राजपूत, उनि सियासरण केवट, सउनि संजय यादव, सउनि जाहर सिंह, सउनि अरविन्द भदौरिया, सउनि शीतेन्द्र सिंह, प्रआर.412 अंसार खान, प्रआर. 427 अजय तोमर, प्रआर 437 आशुतोष शर्मा, आर.29 दिलीप शर्मा, आर.288 अजरूद्दीन, आर. 285 बृजमोहन यादव, आर. 103 मनोज शर्मा, आर.493 राधेश्याम शर्मा आर.616 रविन्द्र त्यागी, आर.326 मनीष त्यागी, आर. चालक 320 अरमान, आर. 122 राजवल्लभ (साईबल सेल), आर. जय (साईवल सेल), मआर. मोहिनी शर्मा मआर मोनिका तोमर (सीसीटीव्ही कंट्रोल रूम)

अपराधिक रिकॉर्ड दर्ज है चमन चौरसिया के 

थाना                                  अपराध क्रमांक                                   धारा

गुमानपुरा कोटा                      456/2024                               457,380 भादवि

गुमानपुरा कोटा                      482/2024                                  379 भाद

- Advertisement -spot_img
Latest news
Related news