मोबाइल मेडिकल यूनिट को दिखाई हरी झंडी जनप्रतिनिधि की नहीं कोई पूछ पूर्व पदाधिकारियों ने संभाली कमान

0
76
Spread the love

श्योपुर, 08 जनवरी 2025
पीएम जनमन प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान के तहत श्योपुर जिले को प्राप्त दो मोबाइल मेडिकल यूनिट का शुभारंभ आज

कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्टर  किशोर कुमार कन्याल, पूर्व विधायक दुर्गालाल विजय, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गर्ग द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।

मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से निशुल्क चिकित्सीय परामर्श, निशुल्क जांच एवं सेवा, टीकाकरण, आयुष्मान पंजीकरण, सिकलसेल, टीबी जांच, मातृत्व स्वास्थ्य सेवाएं, गैर संचारी रोगों की जांच, शुगर, बीपी की जांच एवं उपचार, मुख एवं स्तन सरवाईकल, कैंसर जांच, एनीमिया जांच एवं उपचार आदि की सुविधाएं प्रदान की जायेगी। मोबाइल यूनिट में मेडिकल ऑफिसर, फिजियोथेरेपिस्ट, लैब टेक्निशियन, नर्सिग स्टॉफ मौजूद रहेगे, जो जिला स्तर से प्राप्त कार्यक्रम अनुसार ग्रामीण क्षेत्र में भ्रमण कर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेंगे। मोबाइल यूनिट में 65 प्रकार की दवाईयां तथा 15 प्रकार की जांच की सुविधाएं उपलब्ध रहेगी।
सीएमएचओ डॉ सिकरवार ने बताया कि कल दिनांक 9 जनवरी को मोबाइल यूनिट गोवरदाखुर्द, रानीपुरा, फिलोेजपुरा में जाकर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करायेगी।

 इस अवसर सीएमएचओ डॉ दिलीप सिंह सिकरवार, डीपीएम प्रभारी  योगेश यादव, मीडिया प्रभारी  आरबी शाक्य, डिवीजन कोर्डीनेटर मोबाइल यूनिट  संजय कुमार तिवारी, जिला कोर्डीनेटर धनराज बैरवा सहित स्टॉफ उपस्थित था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here