महामहिम राज्यपाल की ओर से कलेक्टर को भेंट किया प्रशस्ती पत्र

0
127
Spread the love

श्योपुर, 16 -4- 2024
महामहिम राज्यपाल मध्यप्रदेश  मंगुभाई पटेल की ओर से सशस्त्र झण्डा दिवस की राशि लक्ष्य से अधिक कलेक्शन करने के लिए कलेक्टर  लोकेश कुमार जांगिड को प्रशस्ती पत्र भेंट किया गया। महामहिम राज्यपाल की ओर से जारी प्रशस्ती पत्र कलेक्टर  लोकेश कुमार जांगिड को एसएएफ कल्याण संचालक मुरैना  महेन्द्र सिंह डण्डोतिया द्वारा सौपा गया।

सीमाओं पर मुस्तैदी से तैनात सशस्त्र सेना के वीरो और उनके परिजनो के कल्याण के लिए संपूर्ण राष्ट्र के साथ प्रदेश सैनिक कल्याण विभाग से सशस्त्र झण्डा दिवस की लक्षित राशि 02 लाख 75 हजार रूपये से अधिक सहयोग राशि 03 लाख 89 हजार 050 रूपये एकत्रित कर प्रदाय किये जाने पर प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया है। लक्ष्य से अधिक राशि संग्रहण करने में सराहनीय योगदान के लिए शाखा लिपिक  लोकेन्द्र सिंह यादव को 12 हजार रूपये राशि का चैक पारितोषिक के रूप में प्रदान किया गया।

इस अवसर पर सहायक ग्रेड-3 शाखा प्रभारी कलेक्ट्रेट श्योपुर  लोकेन्द्र यादव, जिला सेनिक कल्याण बोर्ड मुरैना के  शैलेन्द्र सिंह सिकरवार एवं  शिववीर सिंह तोमर भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here