पेयजल समस्याओं के निराकरण हेतु कन्ट्रोलरूम स्थापित

0
147
Spread the love

श्योपुर, 28 फरवरी 2024
कलेक्टर डॉ अनुज कुमार रोहतगी द्वारा दिये गये निर्देशो के क्रम में पीएचई के कार्यपालन यंत्री शुभम अग्रवाल द्वारा ग्रीष्मकाल में पेयजल संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु कन्ट्रोलरूम स्थापित किया गया है। जिला स्तरीय कन्ट्रोलरूम के लिए सहायक यंत्री श्री केएन गुप्ता मो.न. 8085108181 को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

ह कन्ट्रोलरूम सुबह 08 बजे से रात्रि 08 बजे तक संचालित रहेगा। इस कन्ट्रोलरूम पर हैंडपम्प मैकेनिक  महावीर कौल मो.न. 9770787298, (दोपहर 02 बजे से रात्रि 08 बजे तक), हैंडपम्प हेल्पर श्री रामदयाल टैगोर मो.न. 9753287281 (सुबह 08 बजे से दोपहर 02 बजे तक), हैंडपम्प मैकेनिक  जन सिंह रावत मो.न. 9685308193 (अवकाश के दिनों में) की ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही जनपद पंचायत कार्यालय श्योपुर, कराहल, विजयपुर में भी कन्ट्रोलरूम बनाकर अधिकारी, कर्मचारी नियुक्त किये गये है। जनपद पंचायत श्योपुर में हैंडपम्प मैकेनिक  हेंमत जाधव मो.न. 9644346459 को तहसील श्योपुर एवं बडौदा क्षेत्र की समस्याओं की सूचना प्राप्त करने के लिए नियुक्त किया गया है।

जनपद पंचायत कराहल में हैंडपम्प हेल्पर  राजेन्द्र त्रिपाठी मो.न. 9893792262, जनपद पंचायत विजयपुर में हैंडपम्प मैकेनिक  कुलदीप बंसल मो.न. 90099961128 विजयपुर तहसील की सूचनाओं के लिए तथा वीरपुर तहसील की सूचनाओं के लिए हैंडपम्प मैकेनिक  बाईसराम धाकड मो.न. 9753675535 को नियुक्त किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here