29 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगा एक माह का महाआयोजन, विश्व कल्याण और लोकमंगल के लिए होगा चिंतामणि पार्थिव पूजन
श्योपुर, 20 जुलाई 2026 CrimeNationalNews
पवित्र श्रावण मास के शुभ अवसर पर श्योपुर में एक माह तक चलने वाले विश्व कल्याणार्थ “तृतीय वर्ष भव्य चिंतामणि पार्थिव पूजन एवं रुद्राभिषेक महायज्ञ” का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक अनुष्ठान 29 जुलाई 2026 (बुधवार) से 28 अगस्त 2026 (शुक्रवार) तक आयोजित होगा। आयोजन में श्रद्धालुओं द्वारा सवा लाख (सपादलक्ष) पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं वैदिक विधि-विधान से रुद्राभिषेक महायज्ञ संपन्न कराया जाएगा। HarHarMahadev
आयोजन गुप्तेश्वर ज्योतिष संस्थान एवं महिला मंडल, श्री राम-जानकी मंदिर के तत्वावधान में होगा। धार्मिक अनुष्ठान का उद्देश्य विश्व शांति, लोककल्याण और सनातन संस्कृति के संरक्षण का संदेश देना है।
श्रावण में शिव आराधना का विशेष महत्व BreakingNews
आयोजन से जुड़े रोहित नारायण शर्मा शास्त्री ने बताया कि श्रावण मास भगवान शिव की आराधना का सबसे पुण्यदायी समय माना जाता है। इस दौरान पार्थिव शिवलिंग निर्माण, रुद्राभिषेक और महादेव की उपासना से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा, मानसिक शांति और धार्मिक पुण्य की प्राप्ति होती है।
उन्होंने बताया कि शास्त्रों के अनुसार पार्थिव पूजन से संतान प्राप्ति, शीघ्र विवाह, धन एवं व्यापार में वृद्धि, सुख-शांति, दीर्घायु, ऋण दोष निवारण, पितृ शांति, यश, धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की प्राप्ति का विशेष महत्व बताया गया है। ShivBhakti
धर्मप्रेमियों से सहभागिता की अपील SanatanDharma
आयोजकों ने जिले एवं आसपास के क्षेत्रों के धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से इस महाआयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर भगवान शिव की आराधना करने और पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।
यहां होगा आयोजन Rudrabhishek
यह धार्मिक आयोजन श्री राम-जानकी एवं राधाकृष्ण मंदिर, कॉलेज के सामने, गांधी आश्रम के पास, पाली रोड, श्योपुर में आयोजित किया जाएगा। प्रतिदिन श्रद्धालु पार्थिव शिवलिंग निर्माण, रुद्राभिषेक एवं विशेष पूजन में सहभागिता कर सकेंगे।

