स्कूलों में पहुंचा आधार अभियान, 17 अगस्त तक चलेगा महाअभियान; एक भी छात्र नहीं रहेगा बिना बायोमैट्रिक अपडेट

0
3
Spread the love

141 विद्यालयों में लगेंगे विशेष शिविर, आधार सत्यापन और त्रुटि सुधार भी होगा मौके पर

श्योपुर, 3 जुलाई 26  CrimeNationalNews

 जिले के विद्यार्थियों के लिए “आधार अब विद्यालय के द्वार” अभियान तेज गति से जारी है। 1 जुलाई से 17 अगस्त 2026 तक चलने वाले इस विशेष अभियान के तहत जिले के 141 विद्यालयों में आधार बायोमैट्रिक अपडेट और आधार सत्यापन शिविर लगाए जा रहे हैं। जिला पंचायत प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अभियान के दौरान एक भी विद्यार्थी आधार नामांकन, सत्यापन या बायोमैट्रिक अपडेट से वंचित नहीं रहना चाहिए।  Sheopur

सीईओ जिला पंचायत सौम्या आनंद ने अभियान की समीक्षा करते हुए सभी बीईओ, बीआरसी, संकुल प्राचार्यों और विद्यालय प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि शिविरों का व्यवस्थित संचालन सुनिश्चित किया जाए तथा लंबित आधार बायोमैट्रिक अपडेट का कार्य शत-प्रतिशत पूरा किया जाए।

यू-डाइस पोर्टल से मिलेगी लंबित छात्रों की सूची

अभियान के तहत जिन विद्यार्थियों का आधार सत्यापन या अनिवार्य बायोमैट्रिक अपडेट लंबित है, उनकी सूची यू-डाइस पोर्टल से डाउनलोड की जा सकेगी। विद्यालय प्रभारी अपने लॉगिन आईडी के माध्यम से लंबित विद्यार्थियों की जानकारी प्राप्त कर शिविर में उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे।  Aadhaar

इसके साथ ही जिन विद्यार्थियों के आधार कार्ड में नाम, जन्मतिथि, पता या अन्य जानकारी संबंधी त्रुटियां हैं, उनका भी मौके पर सुधार कराया जाएगा।  SchoolUpdate

141 स्कूलों में तय कार्यक्रम के अनुसार लगेंगे शिविर

जिला परियोजना समन्वयक भूपेन्द्र शर्मा ने बताया कि अभियान के चौथे चरण के तहत प्रत्येक विद्यालय के लिए अलग-अलग तिथियों का कैलेंडर जारी किया गया है और प्रत्येक शिविर में अलग आधार ऑपरेटर नियुक्त किए गए हैं।  UIDAI

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रमुख विद्यालयों में शिविर आयोजित होंगे—

  • 11 से 21 जुलाई – प्रताप हायर सेकेंडरी स्कूल श्योपुर, बालाजी स्कूल बड़ौदा, फ्यूचर स्टार कॉन्वेंट स्कूल श्योपुर।  DigitalIndia
  • 16 से 22 जुलाई – अल्फा इंग्लिश स्कूल श्योपुर, जय दुर्गे हाईस्कूल ढोढर।
  • 21 से 25 जुलाई – शासकीय उमावि प्रेमसर।  Education
  • 22 से 27 जुलाई – राजा भूपेन्द्र सिंह स्कूल बड़ौदा, हजारेश्वर स्कूल सोईकलां, शासकीय उमावि सोईकलां।  BreakingNews
  • 23 से 28 जुलाई – राजीव गांधी मेमोरियल स्कूल बड़ौदा, शासकीय उमावि बड़ौदा।  MPNews
  • 27 से 31 जुलाई – शासकीय उमावि ढोढर।  StudentUpdate
  • 28 से 31 जुलाई – शासकीय उमावि मानपुर, शासकीय मॉडल स्कूल श्योपुर, एकता पब्लिक स्कूल श्योपुर, माधवराव सिंधिया कॉन्वेंट स्कूल श्योपुर एवं महाराजा अग्रसेन हाईस्कूल श्योपुर।

अभिभावकों से सहयोग की अपील

जिला प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि निर्धारित तिथि पर अपने बच्चों को संबंधित विद्यालय में आयोजित शिविर में अवश्य भेजें, ताकि आधार का बायोमैट्रिक अपडेट, सत्यापन और आवश्यक संशोधन समय पर हो सके। आधार अपडेट होने से विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति, शिक्षा और अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के मिल सकेगा। BiometricUpdate

Crime National News
“जनहित की हर खबर, सबसे पहले और सबसे विश्वसनीय।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here