मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक क्लिक में बांटी 203.56 करोड़ की पेंशन राशि, श्योपुर के 21 हजार से अधिक हितग्राहियों को मिला लाभ

0
7
Spread the love

सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभार्थियों के खातों में पहुंची राशि, दिव्यांगजनों के लिए ब्रेल लिपि में आपदा जागरूकता पुस्तक का भी हुआ लोकार्पण

श्योपुर, 25 जून 26  #CrimeNationalNews

 प्रदेश के लाखों पेंशनधारकों के लिए गुरुवार का दिन राहत और खुशी लेकर आया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंत्रालय से सिंगल क्लिक के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत 33.92 लाख से अधिक हितग्राहियों के बैंक खातों में 203.56 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित की। इस पहल से श्योपुर जिले के 21 हजार 534 हितग्राहियों को सीधा लाभ प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने दिव्यांगजनों के बीच आपदा संबंधी जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आग, हीटवेव (लू) और आकाशीय बिजली से बचाव संबंधी जानकारी पर आधारित ब्रेल लिपि में प्रकाशित विशेष पुस्तक का भी लोकार्पण किया।

एनआईसी कक्ष में लाइव देखा गया कार्यक्रम SheopurNews

कलेक्टर शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में श्योपुर स्थित एनआईसी कक्ष में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। इस अवसर पर उप संचालक सामाजिक न्याय शशिकिरण इक्का सहित विभागीय अधिकारी और सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के हितग्राही उपस्थित रहे।  MadhyaPradesh

हितग्राहियों ने लाइव वेबकास्टिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री का संबोधन सुना और पेंशन राशि अंतरण कार्यक्रम का अवलोकन किया।  SamajikSurakshaYojana

श्योपुर के 21,534 हितग्राहियों को मिला सीधा फायदा

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत श्योपुर जिले के कुल 21 हजार 534 हितग्राहियों के खातों में पेंशन राशि पहुंची। विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित हितग्राहियों की संख्या इस प्रकार रही—

  • कन्या अभिभावक पेंशन योजना – 325 हितग्राही
  • दिव्यांग शिक्षा प्रोत्साहन सहायता योजना – 992 हितग्राही
  • मुख्यमंत्री अविवाहित पेंशन योजना – 03 हितग्राही
  • मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा कल्याणी पेंशन योजना – 12,749 हितग्राही
  • मानसिक एवं बहु-दिव्यांग आर्थिक सहायता योजना – 451 हितग्राही
  • सामाजिक सुरक्षा दिव्यांग पेंशन योजना – 4,063 हितग्राही
  • परित्यक्ता पेंशन योजना – 145 हितग्राही
  • सामाजिक सुरक्षा वृद्धावस्था पेंशन योजना – 2,806 हितग्राही

कमजोर वर्गों के लिए सहारा बनीं पेंशन योजनाएं

प्रदेश सरकार की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएं वृद्धजन, दिव्यांग, निराश्रित महिलाओं और अन्य जरूरतमंद वर्गों के लिए आर्थिक संबल का महत्वपूर्ण माध्यम बन रही हैं। नियमित पेंशन भुगतान से हजारों परिवारों को जीवनयापन में सहायता मिल रही है और सामाजिक सुरक्षा का दायरा लगातार मजबूत हो रहा है। PensionBeneficiaries

एक क्लिक से पहुंची राहत  CMMohanYadav

मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा किए गए इस डिजिटल अंतरण से न केवल पारदर्शिता बढ़ी है बल्कि हितग्राहियों को बिना किसी मध्यस्थ के सीधे उनके बैंक खातों में राशि प्राप्त हुई है। प्रशासन का कहना है कि सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here