हेलीपैड पर हुआ भव्य स्वागत, चीता कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का किया भ्रमण, चीतों की निगरानी व्यवस्था देखीं
श्योपुर, 21 जून2026 CrimeNationalNews
देश के सबसे महत्वाकांक्षी वन्यजीव संरक्षण अभियान “प्रोजेक्ट चीता” पर रविवार को पूरी दुनिया की निगाहें टिक गईं, जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अपने दो दिवसीय प्रवास पर श्योपुर जिले स्थित कूनो नेशनल पार्क पहुंचीं। MadhyaPradesh
भारतीय वायुसेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर से कूनो पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की हेलीपैड पर गरिमामय अगवानी की गई। इस दौरान मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल भी मौजूद रहे।
मध्यप्रदेश शासन की ओर से नामित मिनिस्टर इन वेटिंग एवं जिले के प्रभारी मंत्री राकेश शुक्ला ने राष्ट्रपति का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर सांसद शिवमंगल सिंह तोमर, प्रमुख सचिव वन संदीप यादव, प्रधान मुख्य वन संरक्षक शुभरंजन सेन, कलेक्टर शीला दाहिमा और पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार अग्रवाल सहित वरिष्ठ प्रशासनिक एवं वन अधिकारी उपस्थित रहे।
चीता प्रोजेक्ट की प्रगति पर ली विस्तृत जानकारी
कूनो पहुंचने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने चीता कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का भ्रमण कर प्रोजेक्ट चीता की प्रगति की समीक्षा की। CheetahCommandCenter
राष्ट्रपति ने चीता प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए अधिकारियों से चीतों की निगरानी, संरक्षण और पुनर्स्थापन की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी ली। SheopurNews
अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में भारत में कुल 52 चीते हैं, जिनमें से 49 चीते कूनो नेशनल पार्क में मौजूद हैं, जबकि तीन चीतों को मंदसौर स्थित गांधी सागर अभयारण्य में स्थानांतरित किया गया है।
हर दो किलोमीटर पर बनाए गए वाटर पिट
राष्ट्रपति को जानकारी दी गई कि कूनो के जंगलों में चीतों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए हर दो किलोमीटर पर वाटर पिट तैयार किए गए हैं, जिनमें आवश्यकता अनुसार पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जाती है। CheetahProject
चीता संरक्षण के लिए बनाई गई आधुनिक निगरानी व्यवस्था, ट्रैकिंग सिस्टम और आवासीय प्रबंधन की जानकारी भी राष्ट्रपति को दी गई।
बोत्सवाना से लाए गए चीतों की गतिविधियों पर विशेष प्रस्तुति
अधिकारियों ने राष्ट्रपति को बोत्सवाना से लाए गए चीतों की गतिविधियों और उनके व्यवहार संबंधी अध्ययन की जानकारी भी दी।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अपनी बोत्सवाना यात्रा के दौरान जिन आठ चीतों को औपचारिक रूप से रिसीव किया था, उन्हें बाद में कूनो नेशनल पार्क में लाया गया था।
कूनो में करेंगी रात्रि विश्राम
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कूनो नेशनल पार्क में रात्रि विश्राम करेंगी। अपने प्रवास के दौरान वह वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रोजेक्ट चीता की उपलब्धियों, चुनौतियों और भविष्य की रणनीति पर चर्चा करेंगी। KunoNationalPark
राष्ट्रपति के दौरे को लेकर कूनो नेशनल पार्क और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रशासनिक अमला पूरी तरह अलर्ट मोड पर है और राष्ट्रपति के प्रवास को लेकर सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखी गई हैं। PresidentDroupadiMurmu
अंतरराष्ट्रीय पहचान बना कूनो
अफ्रीकी चीतों के पुनर्स्थापन के बाद कूनो नेशनल पार्क वैश्विक स्तर पर पहचान बना चुका है। राष्ट्रपति का यह दौरा न केवल प्रोजेक्ट चीता को नई ऊर्जा देगा, बल्कि श्योपुर जिले को भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई पहचान दिलाएगा।
