खरीफ सीजन से पहले प्रशासन अलर्ट, किसानों की मांग के अनुसार पहुंच रहा खाद

0
2
Spread the love

श्योपुर में 63 हजार मीट्रिक टन उर्वरक की मांग, खाद-बीज की दुकानों पर कृषि विभाग के छापे, जांच के लिए लिए गए सैंपल

श्योपुर, 15 जून 26 CrimeNationalNews

खरीफ सीजन 2026 की तैयारियों के बीच श्योपुर जिला प्रशासन किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। कलेक्टर शीला दाहिमा के निर्देश पर जिले में किसानों की मांग के अनुरूप खाद की आपूर्ति लगातार जारी है, वहीं कालाबाजारी और नकली खाद-बीज पर लगाम लगाने के लिए कृषि विभाग ने तीनों विकासखंडों में औचक निरीक्षण अभियान शुरू कर दिया है।  FertilizerSupply

उप संचालक कृषि जीके पचौरिया ने बताया कि खरीफ 2026 के लिए जिले में कुल 63 हजार 156 मीट्रिक टन उर्वरक की मांग दर्ज की गई है। इसके मुकाबले अब तक 25 हजार 715 मीट्रिक टन उर्वरक जिले में उपलब्ध कराया जा चुका है।  SheopurNews 

जिले में अब तक 13 हजार 54 मीट्रिक टन यूरिया, 3 हजार 132 मीट्रिक टन डीएपी, 4 हजार मीट्रिक टन एसएसपी, 5 हजार 422 मीट्रिक टन एनपीके और 107 मीट्रिक टन एमओपी उपलब्ध कराया गया है।

ई-विकास पोर्टल से किसानों तक पहुंच रहा खाद Kharif2026

कृषि विभाग के अनुसार अब तक ई-विकास प्रणाली के माध्यम से 19 हजार 849 टोकन जनरेट किए जा चुके हैं। इनमें से 12 हजार 767 किसानों ने 7 हजार 709 मीट्रिक टन उर्वरक का उठाव किया है।

सोमवार को ही 233 किसानों ने टोकन बुक किए, जबकि 562 किसानों ने 302 मीट्रिक टन उर्वरक प्राप्त किया। Farmers

विभाग का कहना है कि किसान अपनी आवश्यकता के अनुसार खाद सोसायटियों, मार्कफेड के डबल लॉक केंद्रों, एमपी एग्रो और निजी विक्रेताओं से ई-विकास पोर्टल के जरिए बुकिंग कर उर्वरक प्राप्त कर सकते हैंAgricultureDepartment

विशेष श्रेणी के किसानों को भी मिली सुविधा

ई-विकास प्रणाली में राजस्व पट्टाधारी, वन पट्टाधारी, सिकमी किसान, शारीरिक रूप से अक्षम किसान, वरिष्ठ नागरिक, मृतक किसानों के वारिसों, धार्मिक संस्थानों और ट्रस्ट की भूमि के लिए भी उर्वरक उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई हैEVikasPortal

यदि किसानों को ई-टोकन बुक करने में किसी प्रकार की परेशानी आती है, तो वे पटवारी, कृषि विस्तार अधिकारी, पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, सहकारी समिति प्रबंधक और नगद विक्रय केंद्रों के प्रभारियों से सहायता ले सकते हैं।  SeedSample 

कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे फसलों की अनुशंसित मात्रा के अनुसार यूरिया, डीएपी, एसएसपी, एनपीके और पोटाश खाद का उठाव करें।

खाद-बीज विक्रेताओं पर कृषि विभाग की सख्ती

किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद, बीज और कीटनाशक उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग ने श्योपुर, कराहल और विजयपुर विकासखंड में औचक निरीक्षण किए।

निरीक्षण के दौरान कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने खाद-बीज विक्रेताओं को निर्धारित दरों पर सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही विभिन्न विक्रेता फर्मों से उर्वरक और बीज के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशालाओं में भेजे गए हैं।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि सैंपल रिपोर्ट आने के बाद गुणवत्ता में गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नकली खाद और कालाबाजारी पर प्रशासन की पैनी नजर

खरीफ सीजन के दौरान उर्वरकों की बढ़ती मांग को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि किसानों के हितों से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। खाद की उपलब्धता, गुणवत्ता और वितरण व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसानों को समय पर पर्याप्त उर्वरक मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here