बिन पानी सब सून” गूंजा श्योपुर, जल बचाने का बिगुल तेज

0
2
Spread the love

कलेक्टर का संदेश—जल संरक्षण हमारी जिम्मेदारी, हर घर बने ‘वाटर वॉरियर’

श्योपुर दिनांक 5/5/2026 

  CrimeNationalNews   श्योपुर में पानी को लेकर चेतावनी की घंटी बज चुकी है। “बिन पानी सब सून” विषय पर निषादराज भवन में आयोजित जल संवाद कार्यक्रम में प्रशासन और विशेषज्ञों ने साफ कहा—अब नहीं संभले तो भविष्य प्यासा होगा।


 कलेक्टर का अलर्ट—अब जागो, पानी बचाओ BreakingNews

कलेक्टर शीला दाहिमा ने दो टूक कहा—
👉 जल संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के लिए हमारी जिम्मेदारी
👉 “जल गंगा संवर्धन अभियान” से जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर
👉 कुएं, बावड़ी और पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण पर फोकस


 वैज्ञानिक का बड़ा खुलासा—98% पानी हो रहा बर्बाद!

भूगर्भ जल विशेषज्ञ सुनील चतुर्वेदी ने चौंकाने वाले आंकड़े रखे—
👉 सिर्फ 2% बारिश का पानी जमीन में जाता है
👉 बाकी 98% पानी बहकर बर्बाद हो जाता है

👉 1000 स्क्वायर फीट छत से 90 हजार लीटर पानी हर साल बेकार
👉 सिर्फ 5-6 हजार रुपये में रिचार्ज पिट बनाकर बचा सकते हैं पानी


 घर-घर से शुरू होगा जल बचाओ अभियान RainwaterHarvesting

👉 नल खुला न छोड़ें
👉 RO का वेस्ट वाटर पौधों में उपयोग करें
👉 शेविंग/ब्रश के समय पानी बंद रखें
👉 ट्यूबवेल में छत का पानी रिचार्ज करें


 जल गंगा अभियान से जुड़ने की अपील  MPNews

👉 जिले में रेन वाटर हार्वेस्टिंग को बढ़ावा
👉 प्राचीन जल संरचनाओं का संरक्षण
👉 हर नागरिक को ‘प्रकृति का मित्र’ बनने का संदेश  JalSambardhan


 जल क्रांति का मॉडल बना उदाहरण  SaveWate

👉 देवास समेत कई जिलों में 300 करोड़ लीटर जल संरक्षण
👉 400 से ज्यादा जल संरचनाएं तैयार
👉 भूजल स्तर में 3-5 मीटर तक बढ़ोतरी  SheopurNews


 Crime National News विश्लेषण  WaterCrisis

पानी पर यह चेतावनी सिर्फ भाषण नहीं—भविष्य की सच्चाई है।
अगर अब भी नहीं चेते, तो आने वाली पीढ़ियों को “पानी” नहीं, सिर्फ “कहानियां” मिलेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here