भोपाल, 26 अप्रैल 2026
मध्यप्रदेश में जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की तैयारी तेज हो गई है। गंगा दशहरा (25 मई) के मौके पर प्रदेश की करीब 10 हजार पंचायतों में ‘जल गंगा कलश यात्राएं’ निकाली जाएंगी। यह अभियान गांव-गांव में पारंपरिक जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने का बड़ा प्रयास माना जा रहा है। CrimeNationalNews
राज्य पशुपालन प्रशिक्षण संस्थान, वैशाली नगर भोपाल में आयोजित दो दिवसीय सीएम सोशल इंटर्न प्रशिक्षण कार्यशाला के समापन सत्र में मोहन नागर ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस पहल का मकसद युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करना और उन्हें समाजहित के कार्यों से जोड़ना है। WaterConservation
MPNews उन्होंने बताया कि ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के तहत गांवों की बावड़ी, कुएं, तालाब और सरोवर जैसे पारंपरिक जल स्रोतों की साफ-सफाई की जाएगी, उनका पूजन होगा और वहीं से भव्य कलश यात्राएं निकाली जाएंगी। GangaDussehra
इस अभियान में नवांकुर सखियों के नेटवर्क के साथ ग्रामीणों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। युवाओं से आह्वान किया गया है कि वे इस मुहिम से जुड़कर जल संरक्षण को जन-जन तक पहुंचाएं। JalGangaAbhiyan
स्पष्ट संदेश—पानी बचाओ, भविष्य बचाओ… अब गांव-गांव से उठेगी जल जागरण की लहर।
