श्योपुर, 26 अप्रैल 2026
जिले में लगातार हो रहे दर्दनाक सड़क हादसों के बाद कलेक्टर शीला दाहिमा ने सख्त अपील जारी करते हुए आमजन को चेताया है कि लापरवाही अब जानलेवा साबित हो रही है। हाल ही में ट्रैक्टर पलटने और पुल के नीचे गिरने जैसी घटनाओं में कई लोगों की मौत और दर्जनों के घायल होने के बाद प्रशासन अलर्ट मोड में है। Sheopur
कलेक्टर ने साफ कहा—ट्रैक्टर-ट्रॉली का उपयोग सिर्फ खेती के लिए करें, सवारी ढोना पूरी तरह जोखिम भरा है। ओवरलोडिंग, लापरवाही और नियमों की अनदेखी ही हादसों की बड़ी वजह बन रही है। RoadSafety
MPNews उन्होंने लोगों से अपील की कि वाहन चलाने से पहले ब्रेक, स्टेयरिंग, टायर और लाइट की जांच जरूर करें। पुल, मोड़, ढलान और संकरे रास्तों पर धीमी गति और सतर्कता ही जीवन बचा सकती है। खासकर ग्रामीण और कच्चे रास्तों पर अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत बताई गई है।
कलेक्टर ने चेताया कि मोबाइल पर बात करते हुए, नशे में या थकान की हालत में वाहन चलाना सीधे मौत को न्योता देना है। सामूहिक कार्यक्रमों से लौटते समय बस या ऑटो जैसे सुरक्षित साधनों का उपयोग करने की सलाह दी गई है। TrafficAlert
आपात स्थिति में तुरंत 108, 112 या 100 पर सूचना देने और घायलों की मदद करने की अपील भी की गई है। कलेक्टर ने कहा कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह खुद सुरक्षित रहे और दूसरों को भी जागरूक करे। CrimeNationalNews
प्रशासन का स्पष्ट संदेश—सावधानी ही सुरक्षा है, नियमों का पालन ही जीवन की गारंटी।
