मनोहरथाना/झालावाड़, 06 अप्रैल 2026 | Crime National News
CrimeNationalNews राजस्थान में गौशालाओं की बदहाल स्थिति और लंबित अनुदान को लेकर अखिल भारतीय गौ रक्षा महासंघ ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मनोहरथाना तहसील में संगठन के पदाधिकारियों ने नायब तहसीलदार रामचंद्र गुर्जर के माध्यम से राज्य सरकार को ज्ञापन सौंपकर लंबित मांगों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की।
GauRakshaMahasangh प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह पवार ने बताया कि राजस्थान की करीब 1750 गौशालाओं का 277.94 करोड़ रुपए का अनुदान लंबे समय से अटका हुआ है, जिससे गौशालाओं के संचालन पर गंभीर संकट खड़ा हो गया है। संगठन ने इस बकाया राशि को जल्द जारी करने की मांग उठाई है। RajasthanNews
Jhalawa इसके साथ ही झालावाड़ जिले में पशु चिकित्सा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए गए। महासंघ के अनुसार जिले में 50 पशु चिकित्सकों के पद खाली हैं, वहीं मनोहरथाना क्षेत्र में भी डॉक्टरों की भारी कमी बनी हुई है। 100 से अधिक गांवों में पशुपालकों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा, जिससे गौवंश के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। CowShelter
VeterinaryCrisis ज्ञापन में यह भी कहा गया कि जिले में गौचर और ओरण भूमि लगातार कम होती जा रही है। वर्तमान में लगभग 47,435 हेक्टेयर भूमि ही शेष है, जिसे राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज कर अतिक्रमण मुक्त कराने और संरक्षण की मांग की गई है।
BreakingNews महासंघ ने भजनलाल शर्मा और हेमंत मीणा से हस्तक्षेप कर जल्द समाधान कराने की अपील की है। साथ ही यह भी कहा गया कि कई समस्याएं पूर्ववर्ती सरकार के समय से लंबित हैं, जिन्हें अब प्राथमिकता से हल किया जाना चाहिए।
संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।



