देशभर में धूमधाम से मना संजय विनायक जोशी का जन्मदिन, दिल्ली में हुआ भव्य आयोजन

0
4
Spread the love

श्योपुर/नई दिल्ली, 06 अप्रैल 2026 | Crime National News

CrimeNationalNews  अखिल भारतीय गौ रक्षा महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कलीम भारतीय के नेतृत्व में पूर्व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री (भारतीय जनता पार्टी) संजय विनायक जोशी का जन्मदिन देशभर में धूमधाम से मनाया गया। BJP

SanjayVinayakJoshi  कलीम भारतीय ने जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और असम सहित कई राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों और पदाधिकारियों द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान प्रमुख रूप से गणेश सिंह परिहार (छत्तीसगढ़ प्रभारी), महुआ मजूमदार (राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला विंग), नीरज जैन (मध्य प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष) और जितेंद्र सिंह पवार (राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष) सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे। GauRakshaMahasangh

IndiaNews  राजधानी दिल्ली में संजय विनायक जोशी के आवास पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां संगठन के पदाधिकारियों ने पहुंचकर फूल-माला और बुके भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में रजनीश कपूर (कोषाध्यक्ष), कपिल जैन (राष्ट्रीय महामंत्री), मोहम्मद अनस (जिला अध्यक्ष, गाजियाबाद), परवेज चौधरी, मोहम्मद हारुन, अयूब खान, रेहान खिलजी, डॉ. सर्व गणेश (युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष) और भार्गव मल्लप्पा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

  BirthdayCelebration  कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने संजय विनायक जोशी के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए उनके संगठनात्मक योगदान को याद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here