रेत माफिया पर सख्ती का हंटर: मुख्य सचिव के कड़े निर्देश, चंबल संभाग में अवैध खनन पर चलेगा बुलडोजर एक्शन

0
1
Spread the love

 

श्योपुर, 31 मार्च 2026

CrimeNationalNews रेत माफिया पर अब सरकार का सीधा वार होने जा रहा है। मुख्य सचिव अनुराग जैन ने चंबल संभाग के कलेक्टर और एसपी को दो टूक निर्देश दिए हैं कि श्योपुर, भिण्ड और मुरैना में रेत के अवैध खनन और परिवहन पर तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव ने साफ कहा कि चंबल और अन्य नदियों से हो रहे अवैध उत्खनन पर पूरी तरह रोक लगाई जाए और इसमें शामिल लोगों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

SandMafia एनजीटी गाइडलाइन का सख्त पालन, अवैध रेत का होगा विनिष्टीकरण

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि एनजीटी के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया जाए। नदियों के किनारे डंप की गई अवैध रेत को नष्ट किया जाए और अवैध परिवहन व भंडारण पर भी सख्त कार्रवाई की जाए।

राजस्व, माइनिंग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी स्तर पर अवैध गतिविधि को रोका जा सके।

IllegalMining   श्योपुर में प्रशासन अलर्ट, बढ़ेगी नदी क्षेत्रों में निगरानी

Chambal  वीसी के बाद कलेक्टर अर्पित वर्मा ने जिले के अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर पूरी तरह लगाम लगाई जाए। चंबल और पार्वती समेत सभी नदी क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल, डीएफओ केएस रंधा और माइनिंग अधिकारी राजेश गंगेले सहित अन्य अधिकारी बैठक में मौजूद रहे।

NGT संदेश स्पष्ट—रेत माफिया बख्शे नहीं जाएंगे

सरकार के इस सख्त रुख से साफ है कि अब रेत माफिया पर शिकंजा कसना तय है। प्रशासन ने संकेत दे दिए हैं कि नियम तोड़ने वालों पर अब सीधे कड़ा एक्शन होगा।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here