श्योपुर, 30 मार्च 2026
EducationNews जिले में कक्षा 9वीं के विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने और ड्रॉपआउट दर कम करने के उद्देश्य से 1 अप्रैल से ब्रिज कोर्स की शुरुआत की जा रही है। यह पहल कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के मार्गदर्शन में संचालित होगी।
StudentSupport जिला शिक्षा अधिकारी यश जैन ने बताया कि ब्रिज कोर्स दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। पहला चरण 1 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक तथा दूसरा चरण 16 जून से 20 जुलाई 2026 तक चलेगा। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कक्षा 9वीं में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को पूर्व कक्षाओं के अधिगम स्तर तक लाना और विषयों को बेहतर ढंग से समझने योग्य बनाना है।
छह विषयों की होगी पढ़ाई, नियमित मूल्यांकन भी
SchoolEducation। ब्रिज कोर्स के तहत विद्यार्थियों को हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान एवं संस्कृत विषयों की वर्कबुक उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही विद्यालयों में बेसलाइन, मिडलाइन और एंडलाइन टेस्ट के माध्यम से विद्यार्थियों की प्रगति का आकलन किया जाएगा। SheopurNews
बेसलाइन टेस्ट: 1 से 5 अप्रैल 2026
मिडलाइन टेस्ट: 28 से 30 जून 2026
एंडलाइन टेस्ट: 21 से 25 जुलाई 2026
इन टेस्ट के परिणाम विमर्श पोर्टल पर दर्ज किए जाएंगे, जिससे विद्यार्थियों की प्रगति पर सतत निगरानी रखी जा सके। SheopurNews
शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण, सभी स्कूलों में होगा संचालन CrimeNationalNews
कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए राज्य स्तर पर रिसोर्स पर्सन तथा जिला स्तर पर शिक्षकों को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया है। ब्रिज कोर्स जिले के सभी हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों में संचालित किया जाएगा। निर्धारित समय-सारणी के अनुसार प्रतिदिन विभिन्न विषयों का अध्यापन कराया जाएगा।
MPNews विद्यालय स्तर पर प्राचार्य एवं शिक्षक विद्यार्थियों के नियमित अभ्यास, मूल्यांकन और सुधार के लिए जिम्मेदार होंगे। वहीं, कार्यक्रम की निगरानी के लिए विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
