प्रधान जिला न्यायाधीश कपिल मेहता ने बताई वैकल्पिक विवाद समाधान की अहमियत
श्योपुर दिनांक: 28 मार्च 2026
श्योपुर। श्योपुर स्थित शासकीय विधि महाविद्यालय में वृहद विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें न्याय तक आसान पहुंच और निःशुल्क विधिक सहायता पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान जिला न्यायाधीश कपिल मेहता ने की।
दीप प्रज्ज्वलन से शुभारंभ, कानून की समझ बढ़ाने पर फोकस
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। अपने संबोधन में प्रधान जिला न्यायाधीश ने वैकल्पिक विवाद समाधान (ADR) प्रक्रिया को बेहद प्रभावी बताते हुए कहा कि इससे समय और धन दोनों की बचत होती है तथा आमजन को त्वरित न्याय मिलता है।NALSA
निःशुल्क विधिक सहायता योजनाओं की दी जानकारी
LegalAwareness सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वर्षा सूर्यवंशी मजूमदार ने संविधान के अनुच्छेद 39(ए) के तहत निःशुल्क विधिक सहायता के अधिकार और राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।
SheopurNews विभिन्न विभागों के स्टॉल, जागरूकता का संदेश

MPNews शिविर में महिला एवं बाल विकास, सामाजिक न्याय, जिला चिकित्सालय, जनसाहस संस्था और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।
हितग्राहियों को मिले प्रमाण-पत्र
कार्यक्रम के अंत में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लाडली लक्ष्मी योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।
कार्यक्रम में विधि विशेषज्ञ, प्रोफेसर, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
#LegalAwareness #SheopurNews #NALSA #LegalAid #MPNews #CrimeNationalNews
